Khatron ke Khiladi 12: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron ke Khiladi 12) टीवी पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस शो की शूटिंग के लिए शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), जन्नत जुबैर (Jannat Jubair) , रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), सृति झा (Sriti Jha), फैजल शेख (Faizal Sheikh), राजीव अदातिया (Rajiv Adatiya), निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) और बाकी कंटेस्टेंट केपटाउन में मौजूद हैं। बीते दिन ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) से जुड़ी ये खबर सामने आ रही थी कि शो से प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) एलिमिनेट होकर बाहर निकल गए हैं। इस बात को जानने के बाद उनके फैंस भी काफी नाराज थे। इन सभी चल रही अटकलों पर अब खुद प्रतीक सहजपाल ने अपना रिएक्शन दे दिया है।
— Pratik Sehajpal (@realsehajpal) June 7, 2022
प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ से बाहर होने की बातों पर अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि, “रोकना चाहें थामना चाहें, रेत किसी के हाथ न आए। खुशी जो दे रूह को सुकून, हमेशा दिल की ही सुनी है। दिल की सुन के यहां तक आया हूं।” उनके इस ट्वीट को देखने के बाद अब हर तरफ खलबली मच गई है, फैंस प्रतीक के इस ट्वीट पर अपना अलग-अलग रिेक्शन देने लग गए हैं। एक फैन ने प्रतीक का साथ देते हुए लिखा, “कोई भी आपको जीतने से नहीं रोक सकता है भाई।”
और पढ़िए – रणवीर सिंह ने नीतू कपूर संग किया धमाकेदार डांस, रिद्धिमा ने दिया ऐसा रिएक्शन
Rokna chaahein thaamna chaahein, Ret kisi ke haath na aaye. 🔱
Khushi jo de rooh ko sukoon,
Humesha dil ki hi suni hai
Dil ke sun ke yahan tak aaya hoon. 🔱— Pratik Sehajpal (@realsehajpal) June 21, 2022
वहीं एक फैन ने प्रतीक सहजपाल के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, “हम आप में भरोसा रखते हैं प्रतीक, चाहे कुछ भी हो। हम आपको प्यार करेंगे और हर स्थिति में आपके साथ ही रहेंगे। आप हमारी जान हो।” जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रतीक के बाहर निकलने की खबरों के सामने आते ही फैंस बेहद निराश हो गए थे। इसी के साथ उन्होंने प्रतीक सहजपाल को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड भी शुरू कर दिया था।
यहाँ पढ़िए – टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें