Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Poonam Pandey: पूनम पांडे ने ‘बेशर्म रंग’ पर दिखाए कातिल मूव, यूजर बोला- ‘दीपिका से अच्छा’

Poonam Pandey: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का लेटेस्ट रिलीज गाना ‘बेशर्म रंग’ सुर्खियों में छाया हुआ है। एक तरफ दीपिका, अपने सेंसुअश आउटफिट और सिजलिंग मूव्स की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। तो वहीं इस गाने पर ताबड़तोड़ रील्स बनाए जा रहे हैं। ‘बेशर्म रंग’ पर मनोरंजन […]

Edited By : Rupali Rama | Updated: Dec 21, 2022 11:37
Share :
Poonam Pandey birthday

Poonam Pandey: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का लेटेस्ट रिलीज गाना ‘बेशर्म रंग’ सुर्खियों में छाया हुआ है। एक तरफ दीपिका, अपने सेंसुअश आउटफिट और सिजलिंग मूव्स की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। तो वहीं इस गाने पर ताबड़तोड़ रील्स बनाए जा रहे हैं। ‘बेशर्म रंग’ पर मनोरंजन जगत की तमाम हसीनाओं ने रील बनाया है। वहीं अब पूनम पांडे को भी पार्टी के दौरान इस सॉन्ग पर कातिल मूव करते देखा गया है।

Poonam Pandey का कातिल अंदाज 

पूनम पांडे के वायरल वीडियो (Poonam Pandey Viral Video) को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में पूनम, सिल्वर सेक्विन टॉप और नियॉन ग्रीन कलर के पैंट में बेहद हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस ने सिल्वर हूप और खुले बालों के जरिए अपने लुक को पूरा किया है। साथ ही न्यूड मेकअप में ग्लो करती नजर आ रही हैं। वहीं जैसे ही पार्टी में ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग चलता है पूनम खुद को रोक नहीं पाती हैं और थिरकने लग जाती हैं।

और पढ़िए –Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने रोते-रोते प्रियंका चाहर को दी बद्दुआ, बोलीं- ‘उसका कंधा जिस दिन…

फैंस ने बताया Deepika Padukone से बेहतर

पूनम पांडे का ये डांस वीडियो (Poonam Pandey Dance Video) सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, और लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। पूनम की इस क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’दीपिका से बेहतर एक्ट किया।’ दूसरे ने लिखा है,’ओरिजनल वीडियो से बढ़िया।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’बस यही उर्फी को कॉम्पिटिशन दे सकती हैं।’

और पढ़िएBigg Boss 16 Update: ट्विटर पर छाया #AnkitIsTheBoss, बाकी कंटेस्टेंट्स के मुंह पर बड़ा तमाचा

Poonam Pandey का वर्कफ्रंट

बता दें कि पूनम पांडे का ये वीडियो प्रतीक सहजपाल की 29वीं बर्थडे पार्टी का है। इस पार्टी में तमाम सितारों ने शिरकत थी, जिनमें से एक पूनम पांडे भी थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो पूनम पांडे को कुछ दिनों पहले कंगना रनौत के जरिए होस्ट किए जाने वाले शो ‘लॉकअप’ में देखा गया था। इस शो में पूनम अपने बेबाक अंदाज और खुलासे से सुर्खियों में छाई रहीं।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 20, 2022 02:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.