Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Photos: शादी के प्लान पर करण कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-बीवी राजी है..

Karan Kundrra On Wedding: एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। ‘बिग बॉस 15’ के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और इसके बाद से ही दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। साथ ही अपनी लव केमिस्ट्री से सभी […]

Karan Kundrra On Wedding: एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। ‘बिग बॉस 15’ के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और इसके बाद से ही दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। साथ ही अपनी लव केमिस्ट्री से सभी को दीवाना बना रहे हैं। इन दिनों अपनी शादी की बात को लेकर दोनों एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं।

दरअसल शार्दुल पंडित के टॉक शो के दौरान तेजस्वी और करण ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की। इस बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने खुलासा किया कि, करण अपने जीवन में पहले कभी किसी से शादी करने के लिए इतने ‘उत्सुक’ नहीं थे। इसलिए ये पहली बार है, जब वो शादी के बंधन में बंधने के लिए दिन गिन रहे हैं। इससे ये जाहिर हो रहा है कि दोनों ही जल्द शादी करने के लिए बेताब हैं।

वहीं, करण ने अपनी वेडिंग प्लानिंग पर कहा, “जल्दी ही होनी चाहिए, सब कुछ सही चल रहा है, सब कुछ खूबसूरत है”। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, मियां-बीवी राजी हैं, एक्टर ने कहा, “मिया भी राजी, बीवी भी राजी, काजी भी राजी”। करण के इस बयान से उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद करण का इशारा अपनी जल्द होने वाली शादी की ओर है। उनके इस कमेंट से ‘तेजरन’ फैंस काफी खुश हैं।

First published on: Aug 06, 2022 02:17 PM