TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Viral Video: नोरा फतेही पास्ट रिलेशनशिप को याद कर हुईं भावुक, आंसू भरे आंखों के साथ सुनाया किस्सा

Nora Fatehi Emotional Video: बॉलीवुड डांसर-एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में बतौर जज नजर आ रही थीं। वहीं अब एक्ट्रेस इस शो से जुड़े अपने एक वीडियो को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। क्लिप में एक्ट्रेस को अपना पास्ट रिलेशनशिप याद कर […]

Viral Video: नोरा फतेही पास्ट रिलेशनशिप को याद कर हुईं भावुक, आंसू भरे आंखों के साथ सुनाया किस्सा
Nora Fatehi Emotional Video: बॉलीवुड डांसर-एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में बतौर जज नजर आ रही थीं। वहीं अब एक्ट्रेस इस शो से जुड़े अपने एक वीडियो को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। क्लिप में एक्ट्रेस को अपना पास्ट रिलेशनशिप याद कर रोते देखा जा रहा है। और पढ़िएAnupamaa Upcoming Spoiler, 28 November 2022: ‘अनुपमा’ के पीछे पड़ेंगे गुंडे, शाह परिवार की तबाही पक्की!

Nora Fatahi के छलके आंसू

बताते चलें कि शो की कंटेस्टेंट श्रीति झा मंच पर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रही थीं। इस दौरान उन्होंने नोरा फतेही के पॉपुलर म्यूजिक एल्बम 'पछताओगे' (Pachtaoge Song) पर डांस किया। स्टेज पर श्रीति को थिरकता देख अचानक ही नोरा फतेही इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद नोरा ने बताया कि वो जब इस गाने को शूट कर रही थीं तो उनके जहन में क्या कुछ चल रहा था।

Nora Fatehi ने सुनाया पास्ट का किस्सा

नोरा फतेही ने अपना 'पछताओगे' शूटिंग एक्सपीरियंस साझा करते हुए बताया कि, उस दौरान एक्ट्रेस इस गाने से काफी ज्यादा रिलेट कर रही थीं। नोरा को क्लिप में कहते सुना जा रहा है कि सॉन्ग शूटिंग के समय वो पर्सनल लाइफ के दर्द से जूझ रही थीं। नोरा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था जैसे इस एल्बम का पिक्चराइजेशन था। यही बातें साझा करते-करते नोरा इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। और पढ़िएViral Video: उर्फी जावेद को फ्लोर पर लेट हाथ से बॉडी ढकता देख फैंस दंग, बोले- ‘ऐसे कपड़े पहनती ही क्यों जब…

Jhalak Dikhhla Jaa 10 के विनर

बताते चलें कि शो 'झलक दिखला जा 10' (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को उसका विनर मिल गया है। 8 साल की गुंजन सिन्हा और 12 साल के तेजस वर्मा ने ये खिताब अपने नाम किया है। इस दौरान उन्हें चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए बतौर प्राइज मनी दी गई है। इसके उलट नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो हाल ही में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' में कैमियो करती नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें शहनाज गिल, जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में देखा जाएगा।   यहाँ पढ़िए - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.