Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

थाई हाई स्लिट गाउन में निक्की तंबोली ने मचाया तहलका, देखें तस्वीरें

Nikki Tamboli: वो इन दिनों खूबसूरत व्हाइट थाई हाई स्लिट वन शोल्डर गाउन में नजर आई हैं। हाल ही में उन्होंने जो अपनी ये तस्वारें शेयर की हैं, इसमें निक्की बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को कम्पलीट करते हुए निक्की ने बालों को खुला छोड़ रखा है। एक्ट्रेस की टिंटेड न्यूड लिपस्टिक और मिनिमल […]

Nikki Tamboli: वो इन दिनों खूबसूरत व्हाइट थाई हाई स्लिट वन शोल्डर गाउन में नजर आई हैं। हाल ही में उन्होंने जो अपनी ये तस्वारें शेयर की हैं, इसमें निक्की बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को कम्पलीट करते हुए निक्की ने बालों को खुला छोड़ रखा है। एक्ट्रेस की टिंटेड न्यूड लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप उनके लुक में चार-चांद लगा रहा हैं।

इस व्हाइट गाउन में निक्की तंबोली हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही हैं। वैसे ज्यादातार एक्ट्रेसेस का थाई हाई स्लिट गाउन में फोटो क्लिक करवाना अब एक ट्रेंड बन चुका है और निक्की तंबोली भी उस ट्रेंड को ही फॉलो करती नजर आई हैं। एक्ट्रेस अपने इस स्टाइल में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। निक्की पर उनका मेकअप और ओपन हेयर काफी स्टाइलिश लग रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि निक्की का फैशन सेंस बेहद कमाल का है। उन्होंने पहले भी कई बार अपने फैशन के चलते फैंस को स्टाइल स्टेटमेंट दिया है। इसी के साथ वो कई लोगो को फैशन करने के लिए मोटिवेट करती हुई नजर भी आती है।

गौरतलब है कि निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) वैसे तो साउथ सिनेमा की अदाकारा हैं। लेकिन ‘बिग बॉस 14’ के बाद से उनकी पहचान काफी बढ़ गई है। हालांकि, निक्की ‘बिग बॉस 14’ जीत नहीं पाईं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ। इस शो के बाद निक्की ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में भी नजर आई थीं, जिसमें फैंस ने उनके स्टंट्स को बहुत पसंद किया था।

First published on: Jun 12, 2022 05:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.