---विज्ञापन---

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में होगी नायरा की एंट्री?, एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने किया खुलासा

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर सीरियल में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) अपनी कहानी के चलते लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इन दिनों शो में अक्षरा और अभिमन्यु (Pranali Rathod and Harshad Chopda) की शादी की रस्मों को दिखाया जा रहा है। इसी बीच खबर आई थी […]

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर सीरियल में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) अपनी कहानी के चलते लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इन दिनों शो में अक्षरा और अभिमन्यु (Pranali Rathod and Harshad Chopda) की शादी की रस्मों को दिखाया जा रहा है। इसी बीच खबर आई थी कि शिवांगी जोशी नायरा बनकर एक बार फिर से सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की धमाकेदार एंट्रा मारने वाली हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस अपनी चहेती कलाकार को दोबार स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए थे। फैंस तो ये भी चाहते थे कि नायरा के साथ-साथ कार्तिक की भी शो में एंट्री हो। लेकिन इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये सारी खबरें केवल अफवाहे हैं।

 

आपको जानकर हैरानी होगी कि सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शिवांगी जोशी की एंट्री नहीं होने वाली है। इस बात का खुलासा खुद शिवांगी जोशी ने ही किया है। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान शिवांगी जोशी ने बताया है कि अब वो दोबारा इस सीरियल में नहीं दिखेंगी। यानि कि जो भी खबरें फैल रही हैं, वो सरासर झूठ हैं।

शिवांगी जोशी फिलहाल सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नहीं नजर आएंगी। शिवांगी जोशी ने बीते दिनों अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर को देखने के बाद से फैंस ये मानने लगे थे कि अक्षरा और अभिमन्यु की शादी में नायरा फिर से आने वाली है। फैंस को लग रहा था कि अक्षरा और अभिमन्यु की शादी से पहले मेकर्स नायरा का एक सीक्वेंस एड कर के सीरियल में दिखाएंगे।

 

इससे पहले भी मेकर्स टीआरपी पाने के लिए नायरा का ड्रीम सीक्वेंस दिखा चुके हैं। हालांकि शिवागीं जोशी के इन खबरों को अफवाह बताने के बाद अब सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के फैंस का दिल टूट गया है। इसी के साथ ही अब ये बात साफ हो चुकी है कि अक्षरा और अभिमन्यु की शादी नायरा के बिना ही होने वाली है।

First published on: May 03, 2022 11:56 AM