Naagin 7: टीवी की दुनिया में एक बार फिर 'नागिन 7' को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. वजह है, इस सीजन की नागरानी बनीं प्रियंका चाहर चौधरी, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रियंका अंधेरी रात में बीच सड़क पर ऐसा डांस करती नजर आ रही हैं, कि फैंस की नींद ही उड़ गई है.
दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रात के सन्नाटे में खुले आसमान के नीचे डांस करती दिख रही हैं. डार्क ग्रीन कलर की स्टाइलिश साड़ी, खुले बाल और कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशंस के साथ उनका अंदाज बेहद कातिलाना लग रहा है. वीडियो में प्रियंका, 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के सुपरहिट गाने 'अगर मैं बता दूं' पर थिरकती नजर आ रही हैं. ये गाना अपने जमाने में अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था, और आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है.
---विज्ञापन---
वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स सेक्शन में कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. कोई उन्हें 'परफेक्ट नागिन' बता रहा है, तो कोई उनके डांस मूव्स की तारीफ करते नहीं थक रहा. कई यूजर्स ने लिखा कि प्रियंका ने पुराने गाने में नया तड़का लगा दिया है. वहीं कुछ फैंस का कहना है, कि 'नागिन 7' में उनका ग्लैमरस अवतार शो की टीआरपी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है.
---विज्ञापन---
प्रियंका चाहर चौधरी इससे पहले भी अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं. 'बिग बॉस 16' के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त तरीके से बढ़ी थी, और अब 'नागिन 7' में नागरानी के रूप में उनकी एंट्री ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और हाई कर दिया है. शो पहले ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, और अब इस वायरल डांस वीडियो ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.
बहरहाल, प्रियंका का ये वीडियो न सिर्फ सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है, बल्कि ये भी साबित कर रहा है, कि 'नागिन 7' में उनका किरदार रहस्यमयी ही नहीं, बल्कि ग्लैमर और एंटरटेनमेंट से भरपूर है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बारल फिर प्रियंका इस तरह के डांस वीडियो को और शेयर करेंगी?