---विज्ञापन---

Naagin 6 Spoiler: सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन देगी अपनी जान की कुर्बानी, क्या ऋषभ जान पाएगा प्रथा का सच?

मुंबई। एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सबसे पॉपुलर और सुपरहिट सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 6’ (Naagin 6) इन दिनों धमाल मचा रहा है। इस सीरियल में नागिन ने अपना इंतकाम लेना शुरू कर दिया है। वहीं प्रथा और आदिनागिन एक साथ अपने दुश्मनों का सामना कर रही हैं। इसी बीच सीरियल में दिखाया जा रहा है कि […]

मुंबई। एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सबसे पॉपुलर और सुपरहिट सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 6’ (Naagin 6) इन दिनों धमाल मचा रहा है। इस सीरियल में नागिन ने अपना इंतकाम लेना शुरू कर दिया है। वहीं प्रथा और आदिनागिन एक साथ अपने दुश्मनों का सामना कर रही हैं। इसी बीच सीरियल में दिखाया जा रहा है कि प्रथा यानि तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), महक यानि महक चहल (Mahekk Chahal) और इस शो में आई नई नागिन शलाखा यानि रश्मि देसाई (Rashmi Desai) यमुना नदी के किनारे पर पहुंच जाती हैं। जहां लाल नागिन शेंग्रिला ने अपने जहर से पानी को जहरीला कर दिया होता है।

ऐसे में इन नागिनों के पास इस देश के लोगों को बचाने का एक ही उपाय बचता है कि शेष नागिन उसी तरह से सारा जहर पी लें जैसे भगवान शिव ने समुंद्र मंथन के दौरान पिया था। प्रथा और शलाखा मंदिर में तांडव करके भगवान शिव की शक्तिशाली शक्ति को जगाने की कोशिश करते हैं। भगवान शिव अंत में शेष नागिन को अपनी शक्तियां दे देते हैं जो कि बाद में उनका ‘विराट रूप’  बन जाता हैं। इसके बाद शेष नाहिन वो लाल जहर का पानी पीकर यमुना का पानी शुद्ध करने लगती है। लेकिन इस दौरान उनका शरीर नीला पड़ने लगता है और शेष नागिन अंत में यमुना को शुद्ध करते हुए बेहोश हो जाती हैं।

और पढ़िए –Video: तेजस्वी प्रकाश का बदला लुक, इस अंदाज में दिखी नागिन

इधर, ऋषभ यानि सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal) प्रथा और महक की असली पहचान का पता लगाने के लिए प्लान बना रहा होता है। वह इन दो बहनों के बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए उनके स्कूल, उनके काम करने की जगह और यहां तक कि उनके बचपन के घर भी जाता है। लेकिन हर शख्स उनसे यही कहता है कि उन्होंने इस लड़की को पहले कभी नहीं देखा। ऋषभ को हैरानी होने लगती है और वो सोचने लगता है कि क्या प्रथा ही महामारी के लिए जिम्मेदार है।

वहीं दूसरी ओर धीरे-धीरे प्रथा का शरीर वापस से सामान्य होने लगता है, हालांकि लाल जहर पीने के बाद वो बहुत कमजोर हो जाती है। वहीं उसको अपना अतीत भी याद आने लगता है, उसे उस समय की याद आती है जब दीया की हत्या हुई थी और कैसे वो सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन बनी थी। इसके बाद प्रथा वापस घर पहुंचती है और शॉवर के नीचे खड़ी हो जाती है। इतने में ऋषभ अचानक से उसके पास पहुंच जाता है और प्रथा को बाथरूम में देखता है। वह प्रथा को फटकार लगाते हुए पूछता है कि वह कल रात वो कहां थी? लेकिन प्रथा इस सवाल का कोई जवाब नहीं देती। ऋषभ उसे अपनी बाहों में पकड़ लेता है और उससे फिर से पूछता है। लेकिन इसे महसूस होता है कि प्रथा का शरीर किसी चीज की तरह जल रहा है। वह उसे बाथरूम से बाहर निकालता है और बिस्तर पर लिटा देता है। ऋषभ उसकी साड़ी को बीच से थोड़ा खिसकाने की कोशिश करता है, लेकिन प्रथा होश में आ जाती है और उसे रोक देती है और बेडरूम से निकल जाती है।

ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि क्या ऋषभ को प्रथा और महक की सच्चाई के बारे में पता चल पाएगा या नहीं।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Apr 04, 2022 01:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.