TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Naagin 6: सिम्बा नागपाल निभाएंगे डबल रोल, क्या प्रथा को पता चलेगी महक और ऋषभ की सच्चाई?

Simba Nagpal play double role in Naagin 6: टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 6’ अब टीआरपी लिस्ट में बना रहने के लिए काफी मेहनत कर रहा है। बार-बार नागिन 6 की टीआरपी को ऊपर नीचे होता हुआ देखा जा रहा है। ऐसे में नागिन 6 के मेकर्स फैंस […]

Simba Nagpal play double role in Naagin 6: टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 6’ अब टीआरपी लिस्ट में बना रहने के लिए काफी मेहनत कर रहा है। बार-बार नागिन 6 की टीआरपी को ऊपर नीचे होता हुआ देखा जा रहा है। ऐसे में नागिन 6 के मेकर्स फैंस को शो से बांधे रखने के लिए बार-बार कहानी में कुछ ना कुछ बदलाव लेकर आ रहे हैं। नागिन 6 की कहानी में लगातार तेजी से बदलाव किए जा रहे हैं। इस बात का सबूत नागिन 6 के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल है। इस प्रोमो में प्रथा अपने पति और बहन से धोखा खाती नजर आ रही है। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा होता है, जिसे जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।   और पढ़िएशादी के बंधन में बंधने वाले हैं करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल, जानें कब बजेंगी शहनाइयां   खबरों की मानें तो नागिन 6 में जल्द ह एक नए विलेन की एंट्री होने वाली है। लेकिन इस बीच हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये विलेन कोई और नहीं बल्कि सिम्बा नागपाल ही होंगे। जी हां, सिम्बा नागपाल नागिन 6 में विलेन का किरदार निभाएंगे। इसी के साथ ये पता चला है कि सिम्बा नागपाल नागिन 6 में डबल रोल भी निभाने वाले हैं। एक मीडिया हाउस के रिपोर्ट की मानें तो सिम्बा नागपाल का दूसरा रोल निगेटिव होगा। वहीं ऋषभ का जो किरदार वो निभा रहे है, उसे पॉजिटीव ही दिखाया जाएगा। और पढ़िए –  तेजस्वी और करण कुंद्रा ने शेयर की रोमांटिक फोटोज, फैंस ने किया शादी को लेकर सवाल   https://www.instagram.com/tv/CeLJD5xvg8X/?utm_source=ig_web_copy_link इस बात का खुलासा भी खुद सिम्बा नागपाल ने किया है। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान सिम्बा नागपाल ने बताया कि, मुझे एक्सपेरीमेंट करना बहुत पसंद है। मैं हमेशा अच्छे किरदार निभाना पसंद करता हूं। अच्छे किरदार आपको एक्सप्लोर करने का मौका देते हैं। एक आर्टिस्ट के लिए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। वहीं आपको बता दें कि जल्द ही इस शो से एक्ट्रेस सुधा चंद्रन बाहर होने वाली हैं। जिसके बाद प्रथा के सामने ऋषभ और महक की सच्चाई आएगी। प्रथा को पता चल जाएगा कि ऋषभ महक से प्यार करता है। इस बात का पता चलते ही प्रथा का दिल टूट जाएगा और वो जी ते जी मर जाएगी। फिर अपने पति का हमशक्ल होने की वजह से प्रथा जेल चली जाएगी। जहां वो ऋषभ के बच्चे को जन्म देगी और इस बात के बारें में किसी को भी पता नहीं होगा।  

यहाँ पढ़िए - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

   

Click Here -  News 24 APP अभी download करें


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.