Mika Di Vohti: सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में हैं। मीका सिंह (Mika Singh) जल्द ही अपने हमसफर की तलाश अपकमिंग शो ‘स्वयंवर – मीका दी वोहती’ (Swayamvar: Mika Di Vohti) में करने वाले हैं। ये शो इन दिनों अपने आखरिरी पड़ाव पर है। अब इस शो में सिर्फ चार कंटेस्टेंट्स रह गई हैं, जो मीका के दिल में अपनी जगह बना रही हैं।
मीका सिंह भी फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के साथ काफी समय बिता रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी राजकुमारियों को अपने परिवार से भी मुलाकात करवाई है। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो (Mika Di Vohti Latest Promo) समाने आया है, जिसमे साफ देखा जा रहा है कि मीका अपनी चार राजकुमारियों को अपने पंजाब स्थित घर पर अपने परिवार से उनकी मुलाकात करवाने पहुंचे। जहां उनका जोर-शेर से स्वागत होता है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि मीका अपनी दीदी, भाभी व भांजी से सभी राजकुमारियों को मिलवाते है। इसके बाद उनका घर में शानदार और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाता है। शो के फिनाले में 4 कंटेस्टेंट्स बची हैं, जिनमें आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri), प्रंतिका दास, नीत महल और रिया किशनचंदानी हैं। अब ये देखना होगा कि, मीका सिंह इनमें से किसे अपनी जीवन साथी के रूप में चुनते हैं। 25 जुलाई 2022 को इसका फिनाले होगा।