Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Mika Di Vohti: मीका सिंह का इस हसीना पर आया दिल!, जल्द करेंगे शादी?

Mika Di Vohti: बॉलीवुड के पॉप स्टार और फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अब जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। आपको बता दें कि स्वयंवर के जरिए मीका सिंह अपनी दुल्हनिया ढूंढने वाले हैं। इस शो की चर्चाएं इन दिनों जोरों-शोरों से हर तरफ हो रही हैं। इस बीच आपको बता दें कि मीका […]

Mika Di Vohti: बॉलीवुड के पॉप स्टार और फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अब जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। आपको बता दें कि स्वयंवर के जरिए मीका सिंह अपनी दुल्हनिया ढूंढने वाले हैं। इस शो की चर्चाएं इन दिनों जोरों-शोरों से हर तरफ हो रही हैं। इस बीच आपको बता दें कि मीका सिंह को वो लड़की मिल गई है, जिसे वह अपनी दुल्हनिया बनाना चाहते हैं। अब आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कौन है वो खुशनसीब लड़की, जिसपर मीका का दिल आया है। तो चलिए आपको बताते हैं।

वैसे तो मीका सिंह के स्वयंवर में कई लड़कियों ने हिस्सा लिया है, जो कि सिंगर को बस किसी भी तरह इम्प्रेस करना चाहती हैं। हर लड़की मीका सिंह के लिए अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हट रहीं। ये लड़कियां सिंगर को लेकर अपने दिल की बात साफ जाहिर कर चुकी हैं, लेकिन सवाल अभी भी ये उठ रहा है कि आखिर वो कौन सी लड़की है जो कि मीका सिंह को पसंद आ गई है।

इस सवाल का जवाब अब खुद मीका सिंह ने दिया है। मीका सिंह के स्वयंवर का जो लेटेस्ट एपिसोड सामने आया है, उसमें फराह खान ने एंट्री ली है। फराह, मीका को अपना भाई मानती हैं ऐसे में उन्होंने अपने भाई के लिए बेस्ट लड़की चुनने का फैसला किया और शो में शामिल हुई लड़कियों का टेस्ट लिया। उन्होंने टेस्ट के बाद ये जानने की कोशिश की कि मीका के लिए कौन सी लड़की सही रहेगी।

आपको बता दें कि शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मीका सिंह और फराह खान के बीच की बातचीत दिखाई गई है। वो सभी लड़कियों से मिलती हैं और फिर मीका को इनसे जुड़ी अच्छी और बुरी बातें बताती हैं। इसके बाद प्रांतिका के बारे में बात करते हुए फराह कुछ कहती हैं, ऐसे में प्रांतिका का नाम सुनते ही मीका कहते हैं कि वो मुझे बेस्ट लगती है। इस बात को सुनते ही फराह खुश हो जाती हैं।

मीका सिंह के इस स्टेटमेंट से एक बात तो साफ जाहिर होती हैं कि उनको प्रांतिका भा गई हैं। हालांकि, वो प्रांतिका को ही अपनी दुल्हनिया बनाएंगे या किसी और को अपनी जीवनसाथी चुनेंगे ये तो कहा नहीं जा सकता। क्योंकि इस रिएलिटी शो के खत्म होने पर ही ये बात पता चल पाएगी कि कौन बनेगी मीका की वोटी। हालांकि ये मीका को कोई लड़की पसंद आई हैं, ये बात जानकर मीका के फैंस काफी खुश हो गए हैं।

First published on: Jul 06, 2022 06:37 PM