Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Mika Di Vohti: मीका सिंह को मिली अपनी दुल्हन! कोलकाता की ये हसीना बनी विनर!

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉप स्टार मीका सिंह (Mika Singh) 45 साल की उम्र में घोड़ी चढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्टर का ‘स्वंयवर: मीका दी वोटी'(Swayamvar: Mika Di Vohti) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। वहीं, शो के अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो (Mika Di Vohti Promo) इंटरनेट वर्ल्ड में […]

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉप स्टार मीका सिंह (Mika Singh) 45 साल की उम्र में घोड़ी चढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्टर का ‘स्वंयवर: मीका दी वोटी'(Swayamvar: Mika Di Vohti) अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। वहीं, शो के अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो (Mika Di Vohti Promo) इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देख ऐसा लगता है जैसे मीका को अपनी दुल्हन (Mika Singh Wife) मिल गई है।

स्टार भारत ने शो के अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो (Mika Di Vohti Video) अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। इस क्लिप में कोलकाता की प्रांतिका दास (Prantika Das) विंटेज कार से एंट्री लेती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो डार्क पिंक कलर के फ्लेयर्ड गाउन में बला की खूबसूरत लगी हैं। साथ ही मीका और प्रांतिका दूर से ही एक-दूजे को देख फ्लाइंग किस करते नजर आए हैं, इस क्लिप में दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती है।

प्रोमो वीडियो में मीका सिंह, प्रांतिका दास को अपनी गोद में बिठा उन्हें खाना खिलाते,कभी किस करते तो कभी दोनों को रोमांटिक डांस करते देखा जा रहा है। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और व्यूअर्स का खूब अटैंशन ग्रैब कर रहा है।

चैनल की तरफ से जारी किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है,’प्रान्तिका अन्य प्रतियोगियों के मुकाबले मीका का दिल जीतने में कामयाब रहीं। लेकिन तस्वीर में आकांक्षा के साथ उनकी चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। क्या वह मीका की वोटी होंगी? जानने के लिए देखिए #SwayamvarMikaDiVohti वहीं दर्शको को क्लिप पर लव और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखा गया है। बता दें कि अब शो में केवल चार हसीनाएं प्रांतिका दास, आकांक्षा पुरी,नीत महल और रिया बची हैं। इनमें से कौन मीका की वोटी बनेगी, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

First published on: Jul 19, 2022 03:47 PM