Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Mika Di Voht i: ‘मीका दी वोटी’ में हुईं आकांक्षा पुरी की एंट्री, कभी दोनों के अफेयर की उड़ी थी अफवाह

Mika Di Vohti: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) जल्द सिंगल से मिंगल होने वाले है। इन दिनों मिका अपने स्वयंवर ‘मीका दी वोटी’ (Mika Di Vohti) अपनी दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं। इस शो में आए दिन नए-नए कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। पहले इसमें ‘स्प्लिट्सविला’ फेम रिया किशनचंदानी और ‘बिग […]

Mika Di Vohti: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) जल्द सिंगल से मिंगल होने वाले है। इन दिनों मिका अपने स्वयंवर ‘मीका दी वोटी’ (Mika Di Vohti) अपनी दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं। इस शो में आए दिन नए-नए कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। पहले इसमें ‘स्प्लिट्सविला’ फेम रिया किशनचंदानी और ‘बिग बॉस 15’ के कंटेस्टेंट उमर रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड मनप्रीत कौर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी।

अब खबर है कि इसमें पारस छाबड़ा की एक्स भी नजर आने वाली हैं। जी है आकांक्षा पुरी ‘मीका दी वोटी’ में नजर आएंगी। इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमे शो होस्ट शान आकांक्षा पुरी को इंट्रोडक्शन देते हुए कह रहे हैं, ‘वो हैं आपकी पुरानी दोस्त, लगभग 10 साल पुरानी दोस्त हैं। इनके और मीका जी के बीच में मीडिया में भी कई बार काफी कुछ कहा गया है। इन्हें भी मीका के स्वंयंवर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बुलाया गया है।’

 

और पढ़िए – आलिया के बाद अब नोरा फतेही हुईं प्रेग्नेंट?, ‘डांस दीवाने जूनियर’ के सेट पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

 

शो में आकांक्षा पुरी एंट्री लेते हुए कहती हैं, ‘राजा की रानी तो एक होगी, तो मैं आ गई हूं। आपको बता दें आकांक्षा और मीका सिंह अच्छे दोस्त रहे हैं। इनको लेकर हमेशा खबरें भी आई हैं। सालों पहले एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों गुरुद्वारे में बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया था कि इन दोनों शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में भी लिखा था, ‘आशीर्वाद ले रहे हैं।’

जब उन्हें सबने बधाई देनी शुरू की तो उन्होंने साफ किया कि वह उनसे शादी नहीं कर रही हैं। हालांकि कोविड-19 के दौरान लगे लॉकडाउन में एक्ट्रेस और सिंगर दोनों साथ में रह रहे थे। इनके अफेयर की बातें अक्सर सामने आती रही हैं।इतना ही नहीं इनके कुछ म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज हुए थे।

 

और पढ़िए – चारू असोपा ने राजीव सेन संग तलाक को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोली- बेटी जियाना के लिए कर रही हूं

 

बता दें कि मीका (Mika Singh) से पहले राहुल महाजन, रतन राजपूत और राखी सावंत ने टीवी पर स्वयंवर रचाई थी। जिसमें राखी सावंत और रतन राजपूत को उनका दूल्हा नहीं मिला था। लेकिन राहुल महाजन को यहां अपनी दुल्हनिया डिंपी मिल गई थी। लेकिन शादी के पांच साल बाद दोनों में तलाक हो गया। अब देखना है कि मीका सिंह को इस शो में जीवन साथी मिलता है कि नहीं।

 

यहाँ पढ़िए टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jul 11, 2022 01:19 PM