Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Manish Naggdev Wedding: शादी के बंधन में बंधे ‘पवित्र रिश्ता’ फेम मनीष नागदेव, देखें तस्वीरें

Manish Naggdev Wedding Pics: ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘पवित्र रिश्ता’ जैसे सीरियल में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाले एक्टर मनीष नागदेव (Manish Naggdev) ने बीते दिन अपनी गर्लफ्रेंड मल्लिका जुनेजा (Mallika Juneja) के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। […]

Manish Naggdev Wedding Pics: ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘पवित्र रिश्ता’ जैसे सीरियल में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाले एक्टर मनीष नागदेव (Manish Naggdev) ने बीते दिन अपनी गर्लफ्रेंड मल्लिका जुनेजा (Mallika Juneja) के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। मनीष नागदेव और मल्लिका जुनेजा ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। उनकी शादी की तस्वीरों ने अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

एक्टर मनीष नागदेव और मल्लिका जुनेना ने क्रिश्चन रिती-रिवाज के साथ शादी की है। दोनों ने परिवार और अपने कुछ खास दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। मनीष नागदेव की दुल्हन यानी मल्लिका जुनेजा ने घुटनों पर बैठकर मनीष नागदेव को अंगूठी पहनाई। जिस पल से जुड़ा उनका एक वीडियो भी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

 

और पढ़िए –  व्हाइट आउटफिट की ट्विनिंग कर आदित्य नारायण ने बेटी त्विषा संग कराया फोटोशूट

 

बता दें कि मनीष नागदेव और मल्लिका जुनेजा की शादी में टीवी जगत के कई सितारें भी नजर आए। उनकी शादी में काम्या पंजाबी, शलभ डांग, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जैसे जाने-माने स्टार्स शिरकत करते दिखाई दिए। वहीं जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनीष नागदेव ने टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे को कई सालों तक डेट किया था। लेकिन ‘बिग बॉस 12’ के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि सृष्टि रोडे ने एक फोन कॉल के ऊपर उन्हें छोड़ दिया था। इसके अलावा एक्टर ने सृष्टि पर करियर के खातिर उनका इस्तमाल करने का भी आरोप लगाया।

 

और पढ़िए – टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने बताया अपने बेटे का खूबसूरत नाम, वीडियो शेयर कर फैंस को दी ये जानकारी

 

मनीष नागदेव और मल्लिका जुनेजा की शादी में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने खूब धमाल मचाया। उन्होंने मनीष के साथ-साथ बाकी परिवार वालों के साथ भी जमकर एन्जॉय किया। दिव्यांका त्रिपाठी ने मस्ती करने के साथ-साथ गोवा के मौसम का लुत्फ भी उठाया और उन्होंने विवेक दहिया के साथ जमकर सेल्फी भी ली।

यहाँ पढ़िए – टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 10, 2022 01:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.