लाफ्टर शेफ्स का तीसरा सीजन इन दिनों देखने को मिल रहा है. ऑडियंस को शो में जोड़े रखने के लिए कई बार मेकर्स अलग अलग तरह के जोक्स शो के कंटेस्टेंट को क्रैक करने को कहते हैं. हालांकि हाल ही में जन्नत और समर्थ के बीच जबरदस्ती के लव एंगल से ऑडियंस परेशान होने लगी है. दरअसल, सोशल मीडिया पर जन्नत और समर्थ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग समर्थ पर बुरी तरह नाराज होते हुए और उनकी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं.
समर्थ ने जन्नत के साथ की घटिया हरकत
शो के ईद स्पेशल सेगमेंट वाले एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में समर्थ जन्नत को छेड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वह इस दौरान जन्नत का पैर पकड़ते हैं, लेकिन एक्ट्रेस काफी असहज महसूस कर रही होती हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग खासा नाराज हो रहे हैं और मेकर्स पर जबरदस्ती लव एंगल को बढ़ावा देने का भी आरोप लगा रहे हैं.
---विज्ञापन---
लोगों ने समर्थ की हरकत पर खूब सुनाई खरी-खोटी
एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, " यह लाफ्टर शेफ्स के क्रिएटिव्स द्वारा समर्थ जैसे एक्टर्स को दी गई जबरदस्ती की लव एंगल वाली स्क्रिप्ट को बढ़ावा देने का परिणाम है, जो फिर छेड़छाड़ के नाम पर इस तरह का घिनौना और शर्मनाक व्यवहार करते हैं, जहां जन्नत साफ तौर से बहुत असहज महसूस कर रही है. इसी वीडियो पर तमाम लोगों ने रिएक्ट किया है. एक यूजर ने लिखा, "ये देखना बहुत दुखद है, ये आदमी घिनौना है, ये यौन उत्पीड़न है. दूसरे ने लिखा, " उसकी मां वहां मौजूद थी, फिर भी इस दरिंदे ने ऐसा बर्ताव करने की हिम्मत की. सोचिए ऐसे हालातों में महिलाओं को कैसा लगता है. वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने एल्विश यादव, अली गोनी, कलर्स टीवी को टैग किया है और कहा है कि समर्थ के खिलाफ एक्शन लें.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection Day 5: ‘धुरंधर 2’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, सोमवार को फिर कर डाली करोड़ों की कमाई