Krishna Mukerjee Honeymoon: कृष्णा मुखर्जी का हनीमून वीडियो वायरल, देख फैंस बोले ये आधी……..
Krishna Mukerjee Honeymoon Video: टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला से हाल ही में शादी की है। वहीं अब एक्ट्रेस इन दिनों अपना हनीमून एंजॉय कर रही हैं। कृष्णा पति चिराग बाटलीवाला के साथ फ्रांस में घूम रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ एक वीडियो शेयर की है।
वीडियो में कृष्णा पति के साथ पानी में मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ब्लैक कलर की बिकिनी पहने पति चिराग के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं। वहीं चिराग अपनी वाइफ को देख देखकर डांस स्टेप्स फॉलो करते हुए दिख रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि दोनों साथ में कितने क्यूट लग रहे हैं। वहीं कई लोगों को चिराग का अपनी पत्नी की तरफ प्यार से देखना काफी पसंद आ रहा है।
हनीमून के लिए फ्रांस में हैं कृष्णा
चिराग और कृष्णा अपना हनीमून मनाने फ्रांस के Praslin गए हुए हैं। एक्ट्रेस ने ये वीडियो वहां के एक नेशनल पार्क से शेयर की है। दोनों पानी में भीगते और डांस करते दिख रहे हैं। कृष्णा अपने हनीमून से अब तक कई फोटोज फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। कृष्णा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी ढेरों तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें एक्ट्रेस कभी मैगी खाते तो कभी आलू पूरी खाती दिखी थीं।
कृष्णा ने खाई 1800 की मैगी
बता दें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी से हनीमून की और फोटो दिखाई थीं। जहां कृष्णा महंगी मैगी खाती नजर आई। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो महंगी मैगी खा रही थीं और पीछे से पति उनका मजाक उड़ाते हुए दिखे थे वीडियो में उन्हें कहते सुना गया '1800 की मैगी खा रही है।'
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.