Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Nakuul Mehta: नकुल मेहता को अस्पताल से मिली छुट्टी, इस वजह से हुए थे एडमिट

Nakuul Mehta: टीवी दुनिया के फेमस एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) बीते दिन अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि अब एक्टर को छुट्टी मिल गई है और वापस घर लौट आए है। एक्टर के इस तरह एडमिट होने पर उनके फैंस काफी डर गए थे लेकिन अब खबर है कि उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ […]

Nakuul Mehta: टीवी दुनिया के फेमस एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) बीते दिन अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि अब एक्टर को छुट्टी मिल गई है और वापस घर लौट आए है। एक्टर के इस तरह एडमिट होने पर उनके फैंस काफी डर गए थे लेकिन अब खबर है कि उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है।

एक खबर के मुताबिक नकुल मुंबई के जूहू स्थित सुजय अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल के एक डॉक्टर ने यह कंफर्म किया कि एक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया, ‘हां नकुल को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें अगव 5-7 दिन आराम की जरूरत होगी। उन्हें ड्रेसिंग चेंज करवाने के लिए अस्पताल आना होगा।’

 

खबर ये भी है कि उन्होंने कुछ दिनों के लिए शो से ब्रेक ले लिया है। इन दिनों टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में राम कपूर के रोल में नजर आ रहे हैं जिसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। शो में अब जल्द ही लीप दिखाया जाएगा और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कहानी 5 साल आगे बढ़ जाएगी। शो में नकुल की पत्नी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दिशा परमार भी इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं। जानकारी के मुताबिक नकुल 8 या 10 जून से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

आपको बता दें नकुल ने 2012 में प्रसारित हुए सीरियल ‘प्यार का दर्द है, मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा’ से टेलीविजन डेब्यू किया था। वो टीवी में एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। इसमे कोई शक नहीं है कि नकुल टीवी की दुनिया का एक जाना माना नाम बन चुके हैं।

नकुल मेहता (Nakuul Mehta) के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों नकुल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में उनके अपोजिट दिशा परमार हैं, जो उनकी पत्नी प्रिया का रोल निभा रही हैं। यह शो साल 2011 में आए ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का दूसरा सीजन है।

First published on: Jun 03, 2022 09:35 AM