Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Khatron Ke Khiladi 12: बिग बॉस 15 के ये कपल करेंगे खतरों का सामना!, रोहित शेट्टी के शो में मचाएंगे धमाल

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपने दमदार शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन यानी सीजन 12 के साथ फिर से वापसी करने वाले हैं। रोहित शेट्टी के आने वाले इस शो को लेकर हर साल दर्शकों का एक्साइटमेंट एक अलग लेवल पर होता है। इस स्टंट्स और एडवेंचर बेस्ड […]

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपने दमदार शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन यानी सीजन 12 के साथ फिर से वापसी करने वाले हैं। रोहित शेट्टी के आने वाले इस शो को लेकर हर साल दर्शकों का एक्साइटमेंट एक अलग लेवल पर होता है। इस स्टंट्स और एडवेंचर बेस्ड शो को देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्योंकि रोहित शेट्टी के इस शो में ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते है। जहां शो के लिए 10 कंटेस्टेंट्स को कंफर्म कर लिया गया है तो वहीं पांच कंटेस्टेंट्स को अभी भी फाइनल करना बाकी है। इसी बीच खबर आ रही है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में ‘बिग बॉस 15’ की एक जोड़ी भी खतरों का सामना करती नजर आएगी। ये जोड़ी है एक्ट्रेस मायशा अय्यर (Miesha Iyer) और ईशान सहगल (Ieshaan Sehgal) की। जिन्होंने बिग बॉस 15 में घर के अंदर अपनी परफॉर्मेंस से सबको हिला कर रख दिया था।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान सहगल और मायशा अय्यर को रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों का खिलाड़ी 12’ के लिए ऑफर दिया गया था। ऐसे में ये संभावना जताई जा रही है कि दोनों शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इनकी एंट्री पर अब तक मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट नहीं आया है। साथ ही मायशा अय्यर और ईशान सहगल ने भी ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ को लेकर कई बयान नहीं दिया है।

बता दें कि मायशा अय्यर और ईशान सहगल ‘बिग बॉस 15’ में नजर आए थे। शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। लेकिन बिग बॉस से बाहर होने के बाद ये दोनों किसी भी शो में एक साथ नजर नहीं आए। हालांकि पार्टी और सेलिब्रेशन में अक्सर मायशा अय्यर और ईशान सहगल को साथ देखा गया है। वहीं दोनों एक-दूसरे के साथ कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर कर चुके हैं।

वहीं अगर बात करें ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की तो अब तक रुबीना दिलैक, फैजल शेख, प्रतीक सहजपाल, राजीव अदातिया, निशांत भट्ट और सृति झा जैसे कई सितारों का नाम शो के लिए कन्फर्म किया जा चुका है। इनके अलावा मुनव्वर फारूकी, एरिका फर्नांडीस और राखी सावंत के भी ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में शामिल होने की खबर आई थी, लेकिन अब तक इनके नामों को कन्फर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में नहीं डाला गया है।

First published on: May 11, 2022 04:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.