---विज्ञापन---

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के शो से ये हसीना हुई एलिमिनेट, पहले हफ्ते ही मचा बवाल

Khatron Ke Khiladi 12 Eliminated Contestant: 2 जुलाई से मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) धमाकेदार शुरुआत कर चुका है। साल 2022 में इस शो को टीवी स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि […]

Khatron Ke Khiladi 12 Eliminated Contestant: 2 जुलाई से मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) धमाकेदार शुरुआत कर चुका है। साल 2022 में इस शो को टीवी स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि आपको बता दें कि शो का पहला वीकेंड अब खत्म हो चुका है और हमेशा की तरह इस बार भी ये शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता दिखाई दे रहा है। ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के प्रीमियर पर सभी कंटेस्टेंट्स ने एक से बढ़कर एक धांसू स्टंट्स किए। लेकिन शो के फॉर्मेट के मुताबिक शो में अच्छा परफॉर्म ना कर पाने वाले बन्दे को फियर फंदा तो मिलता ही है। ऐसे में आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक एरिका पैकर्ड शो से एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं।

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में एरिका पैकार्ड ने पहला स्टंट निशांत भट के खिलाफ किया था। निशांत ने अपने स्टंट को पूरा किया, वहीं एरिका इस स्टंट को पूरा नहीं कर पाईं। हालांकि एरिका ने निशांत को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन फिर भी उन्हें ‘फियर फंदा’ मिल गया। जिसके बाद में उन्हें मोहित मलिक और तुषार कालिया के साथ स्टंट करना पड़ा। एलिमिनेशन टास्क के लिए एरिका ने जन्नत जुबैर और अनेरी वजानी के खिलाफ मुकाबला किया। लेकिन वो इस स्टंट को करने में नाकाम रही और एलिमिनेट हो गईं।

 

और पढ़िएBharti Singh B’Day: कभी वजन को लेकर ट्रोल होती थीं भारती सिंह, आज हैं लाफ्टर क्वीन

 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एरिका पैकर्ड एक इंडियन मॉडल हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो बॉलीवुड के ‘विलेन’ गेविन पैकर्ड की बेटी हैं। तकरीबन 10 सालों तक वो श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को डेट करने के लिए चर्चा में रहीं। इसी बीच अगर बात करें ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की तो एरिका पैकर्ड के बाहर होने के बाद अब शो में बस रुबीना दिलैक, सृती झा, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, जन्नत जुबैर, कनिका मान, प्रतीक सहजपाल, मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे, राजीव अदतिया, निशांत भट, और कनिका मान बचे हुए हैं। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि अगले हफ्ते इस शो में से कौन एलिमिनेट होता है।

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 05, 2022 02:51 PM