Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Khatron ke Khiladi 12: स्टंट करते वक्त बुरी तरह घायल हुईं कनिका मान, तस्वीरे देख के उड़े होश

Kanika Mann: टीवी का फेसम शो खतरों के खिलाड़ी (Show Khatron Ke Khiladi) का 12 सीजन जल्द ही पर्दे पर आने वाला है। इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कई जाने-माने सेलेब्स रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलकर मुश्किल स्टंट्स कर रहे हैं। हर कोई एक से बढ़कर एक स्टंट कर […]

Kanika Mann: टीवी का फेसम शो खतरों के खिलाड़ी (Show Khatron Ke Khiladi) का 12 सीजन जल्द ही पर्दे पर आने वाला है। इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कई जाने-माने सेलेब्स रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलकर मुश्किल स्टंट्स कर रहे हैं। हर कोई एक से बढ़कर एक स्टंट कर रहे हैं। ऐसे में कई बार इन सेलेब्स को कई चोटे भी लगती है।

ऐसा ही कुछ टीवी एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) के साथ हुआ। कनिका मान खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा हैं। टास्क परफॉर्म करने के दौरान कनिका को काफी ज्यादा चोट आई हैं। सोशल मीडिया पर कनिका की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनके पैरों और हाथों पर काफी ज्यादा जख्म देखें जा सकते हैं।

 

  और पढ़िए – Bade Ache Lagte Hain 2: जल्द ही बंद होने वाला नकुल मेहता और दिशा परमार स्टारर शो!, जानें वजह

 

 

  और पढ़िए – जस्टिन बीबर का मजाक उड़ाने पर वीजे एंडी ने मुनव्वर को दिया मुंहतोड़ जवाब, फैंस ने जाहिर की नाराजगी

 

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कनिका (Kanika Mann) के पैर और हाथ बुरी तरह से छिल गए हैं, लेकिन इतनी चोट लगने के बाद भी कनिका स्वीट स्माइल के साथ पोज दे रही हैं। कनिका मान को लगी चोट देखकर एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और उन्हें ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 शो 2 जुलाई से शुरू होने वाला है।

खतरों के खिलाड़ी 12 में कनिका मान के साथ बिग बॉस फेम रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया समेत टीवी के कई स्टार्स दिखेंगे। कनिका की फोटो देखकर हम यही कहेंगे कि अगर आपमें कुछ करने की हिम्मत और हौंसला हो, तो कोई भी मुश्किल आपको नहीं रोक सकती है।

 

यहाँ पढ़िए – टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 16, 2022 10:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.