Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Khatron Ke Khiladi 12: कनिका मान ने शो खत्म होते ही मेकर्स से लिया पंगा, लगाए गंभीर आरोप

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी का रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ खत्म हो चुका है। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन के विनर कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Tushar Kalia) बने हैं। तुषार कालिया को खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी के साथ एक कार और 20 लाख […]

Khatron Ke Khiladi 12: Kanika Mann messes with the makers as soon as the show ends, makes serious allegations
Khatron Ke Khiladi 12: कनिका मान ने शो खत्म होते ही मेकर्स से लिया पंगा, लगाए गंभीर आरोप

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी का रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ खत्म हो चुका है। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन के विनर कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Tushar Kalia) बने हैं। तुषार कालिया को खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी के साथ एक कार और 20 लाख रुपए मिले हैं। तुषार के अलावा रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर मोहित मलिक और फैसल शेख भी फाइनलिस्ट थे। लेकिन शो खत्म होते ही एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) सुर्खियों में आ गई हैं।

कनिका मान ने लगाया शो के मेकर्स पर आरोप

कनिका, खतरों के खिलाड़ी शो के सेमी-फिनाले तक पहुंची थीं। शो खत्म होते ही कनिका ने शो के मेकर्स से पंगा ले लिया है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी कनिका मान पर भड़क गए थे क्योंकि कनिका शो के सेमी-फिनाले में परफॉर्म नहीं कर पाई थीं। रोहित शेट्टी ने कनिका मान के लिए बोला था कि वो शो को सीरियसली नहीं ले रही हैं। इन सबके बाद ही कनिका ने शो के मेकर्स से पंगा ले लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कनिका शो के मेकर्स और चैनल से लड़ने चली गई थीं। कनिका का आरोप था कि मेकर्स ने शो में उनकी नेगेटिव इमेज दिखाई है।

यहाँ पढ़िए Bigg Boss-16: टीवी की सबसे चहेती बहू प्यारी मेहर की एंट्री, देखें प्रोमो

शो के फिनाले में भी नहीं आई थीं कनिका

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ शो के फिनाले के दौरान एक्ट्रेस कनिका मान को नहीं देखा गया था। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में कनिका ने बताया कि वह एक और प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैंऔर इसी वजह से वो शो के फिनाले में नहीं आ पाईं। हालांकि कनिका शो के सेमीफिनाले तक आ गई थीं। इसके बाद ही कनिका ने शो के मेकर्स को उनकी नेगेटिव इमेज दिखने के लिए जिम्मेदार बताया था। सोशल मीडिया पर कुछ फैन क्लबों के अनुसार एक्ट्रेस की चैनल के साथ फेवेरिज्म को लेकर बहस हुई थी। लेकिन कनिका ने अभी तक इस झगड़े के बारे में कुछ नहीं बोला है।

यहाँ पढ़िए HBD Archana Puran Singh: कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट

बिग बॉस के मेकर्स ने किया था कनिका को अप्रोच

‘बिग बॉस 16’ के प्रीमियर में कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में इस विवादित रियलिटी शो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह शो एक अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। जिसका एक प्रोमो वीडियो बीते दिनों शेयर किया गया था। प्रोमो वीडियो के सामने आने के बाद लोग ये जानना चाहते हैं कि इस बार के शो में कौन-कौन नजर आएगा और इस लिस्ट में सबसे ऊपर कनिका मान का नाम है। सूत्रों के मुताबिक, शो के मेकर्स ने कनिका को शो में आने के लिए अप्रोच किया था। लेकिन कनिका ने अभी तक खुद इस बात को लेकर कुछ नहीं बोला है।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Sep 26, 2022 08:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.