TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के शो में एंट्री से पहले ही इस कंटेस्टेंट की हुई हालत खराब, अस्पताल में है भर्ती

Khatron Ke Khiladi 12: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अब फिर से अपने नए शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। इस शो के जरिए अब रोहित शेट्टी दोबारा टीवी की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। उनके शो में शिवांगी जोशी […]

Khatron Ke Khiladi 12: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अब फिर से अपने नए शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। इस शो के जरिए अब रोहित शेट्टी दोबारा टीवी की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। उनके शो में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) से लेकर प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) तक कई सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। हालांकि शो शुरू होने से पहले एक कंटेस्टेंट को लेकर अब बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' की एक्ट्रेस कनिका मान भी कदम रखने वाली हैं। लेकिन शो की शुरुआत से पहले ही कनिका मान (Kanika Mann) की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई। एक्ट्रेस की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि वो चाहकर भी 'खतरों के खिलाड़ी 12' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं जा पाई हैं। इसी बीच अब ऐसा कहा जाने लगा है कि कनिका शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। कनिका मान (Kanika Mann) ने इस सिलसिले में एक मीडिया हाउस से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि वो बीते कुछ दिनों से केवल लिक्विड चीजों पर ही टिकी हुई हैं और कुछ हार्ड नहीं खा रही हैं। इसी के साथ अपनी हालत के खराब होने पर भी एक्ट्रेस ने कहा कि ज्यादा काम करने की वजह से उनका ऐसा हाल हुआ है। उन्हें डॉक्टरों ने ज्यादा काम करने से साफ मना भी किया था, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने ओवरवर्क किया और अपनी सेहत खराब कर ली।   कनिका मान (Kanika Mann) ने बताया कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थीं, हालांकि अब तबीयत खराब होने के बाद उनको ऐसा नहीं लग पा रहा कि वो इस शो में परफॉर्म कर पाएंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि अपनी तबीयत की वजह से ही उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रोमो शूट भी छोड़ना पड़ा। अब दोबारा से ठीक होने के लिए कनिका अपना वक्त ले रही हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.