TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Khatron ke Khialdi 12 Contestant List: राजीव अदातिया से जन्नत जुबैर तक, ये कन्फर्म कंटेस्टेंट्स करेंगे खतरों का सामना

Khatron ke Khialdi Confirmed Contestant List: टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12 confirmed contestants) का आगाज जल्द ही होने वाला है। ये शो पिछले कई दिनों से लोगों के बीच चर्चाओं का विषय बना हुआ है। खासकर हर कोई इस बात को जानने के लिए […]

Khatron ke Khialdi Confirmed Contestant List: टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12 confirmed contestants) का आगाज जल्द ही होने वाला है। ये शो पिछले कई दिनों से लोगों के बीच चर्चाओं का विषय बना हुआ है। खासकर हर कोई इस बात को जानने के लिए काफी एक्साइटेड है कि आखिर इस शो में वो कौन से कंटेस्टेंट होंगे जो कि स्टंट करते नजर आएंगे। इस सीजन में कौन-कौन सी हस्तियां खतरनाक स्टंट करती दिखाई देंगी, इस बात को लेकर हर तरफ बज हाई है। लेकिन आपको बता दें कि अब इस शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स के नामों को कन्फर्म कर दिया गया है। शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी कंटेस्टेंट्स को देखा गया। हाल ही में इस शो के लिए 'लॉक अप' शो के विनर बने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui), 'बिग बॉस 15' के फर्स्ट रनरअप प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal), टीवी की फेमस ऐक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) जैसे कई कलाकारों सहित 13 नामों को फाइनल किया जा चुका है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो कंटेस्टेंट जो कि इस शो के लिए कन्फर्म किए जा चुके हैं। 1. मुनव्वर फारूकी अपनी कॉमेडी से विवादों में रहे मुनव्वर फारूकी ने कंगना रनौत के ओटीटी रिएलिटी शो 'लॉक अप' में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया था। वहीं उनको फैंस का भी खूब प्यार मिला था। उन्होंने अपनी बातों और गेम खेलने के तीरके से सभी का दिल जीत लिया था, यही वजह रही कि वो शो के विनर भी बने। अब वो रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में स्टंट करते दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी के शो की कॉन्फ्रेंस में वो गर्लफ्रेंड नाजिल के साथ पहुंचे थे। ऐसे में अब हर कोई उन्हें स्क्रीन पर परफॉर्म करता देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है।   2. रुबीना दिलैक रुबीना दिलैक टीवी की जानी-मानी अदाकारा में से एक हैं। वो रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विनर भी रही हैं। इसी वजह से उनके पास ऑडियंस का खूब सारा प्यार भी है। अब वो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में हिस्सा लेने जा रही हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी खूब धमाल मचाया है। 3.प्रतीक सहजपाल 'बिग बॉस 15' के फर्स्ट रनरअप प्रतीक सहजपाल ने सलमान खआन के शो में अपने गम से सबको चौंका कर रख दिया था। लेकिन अब उनको अपने दिमाग की जगह शरीर का इस्तेमाल करते हुए रोहित शेट्टी के शो में गेम खेलना पड़ेगा। 4.निशांत भट्ट प्रतीक सहजपाल के खास दोस्त निशांत भट्ट भी उनके साथ 'खतरों के खिलाड़ी 12' में स्टंट परफॉर्म करते दिखाई देंगे। निशांत बॉलिवुड के फेमस कोरियोग्राफर भी हैं।   5. शिवांगी जोशी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का नाम भी रोहित शेट्टी के शो के लिए कन्फर्म किया जा चुका है। वो इस शो के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।   6. अनेरी वजानी टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' में काव्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनेरी वजानी अब 'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा होंगी। वो अपनी लाइप में कुछ नया एक्सपीरिएंस करना चाहती थीं, इसी वजह से उन्होंने अनुपमा सीरियल को छोड़कर 'खतरों के खिलाड़ी 12' में आने का फैसला किया है।   7. जन्नत जुबैर सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर का नाम भी कन्फर्म कर दिया गया है। जन्नत यंग यूथ के बीच एक उभरता हुआ सितारा बन कर सामने आई हैं। ऐसे में वो भी इस शो में जाने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आई हैं।   8. सृति झा सृति झा टीवी की दुनिया का बहुत फेमस नाम हैं। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य' सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी और अब वो इस स्टंट बेस्ड शो में धमाल मचाती नजर आएंगी।   9. मोहित मलिक मोहित कुमार ने 'बनूं में तेरी दुल्हन', 'डोली अरमानों की' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे टीवी शोज में अपनी अदाकारी दिखाकर फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। वो जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं और अब 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आने वाले हैं। 10. राजीव अदातिया राजीव अदातिया भी 'बिग बॉस 15' में नजर आ चुके हैं। भले ही उन्होंने शो नहीं जीता, लेकिन अपनी कॉमेडी से उन्होंने सभी को खूब हंसाया था। ऐसे में ्ब फऐंस उनको 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।   11. चेतना पांडे चेतना पांडे भी टीवी पर्सनैलिटी हैं। वो शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन अब वो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में स्टंट करती दिखाई देंगी। 12. तुषार कालिया तुषार कालिया फेमस डांसर और कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने बॉलीवुड सितारों को डांस सिखाने के साथ-साथ कई डांस रिएलिटी शो जज भी किए हैं। उनकी हाल ही में सगाई भी हुई है, ऐसे में तुषार का 'खतरों के खिलाड़ी 12' में आना फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है। 13. एरिका पैकर्ड एरिका पैकर्ड मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वो भी इस शो में अपनी काबिलियत दिखाते हुए स्टंट परफॉर्म करती दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग केपटाउन में होगी। सभी कंटेस्टेंट शो का कॉन्फ्रेंस पूरा कर के जल्द ही अपने डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो सकते हैं। वहीं ये बताया गया है कि शूटिंग जून के फर्स्ट वीक से शुरू हो सकती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.