TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

करण कुंद्रा ने नीतू कपूर को दी बधाई, होने वाली दादी के लिए लिखा स्पेशल नोट

Karan Kundra Congratulates Neetu Kapoor: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खासकर जबसे आलिया ने अपने मां बनने की खुशखबरी शेयर की है, तबसे वो चर्चाओं में आ गई हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने प्रेग्नेंसी […]

Karan Kundra Congratulates Neetu Kapoor: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खासकर जबसे आलिया ने अपने मां बनने की खुशखबरी शेयर की है, तबसे वो चर्चाओं में आ गई हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने प्रेग्नेंसी की खबर सुनाकर सबको चौंका दिया है। फैंस अब तक इस बात की यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि आलिया और रणबीर माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के लगभग ढाई महीने बाद ही आलिया भट्ट ने नीतू कपूर को दादी बनने की खुशखबरी सुना दी है। ऐसे में मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स और आलिया को चाहने वालों ने अपने अलग-अलग रिएक्शन भी देने शुरू कर दिए है।   और पढ़िएUrfi Javed: स्टाइल दिखाने के चक्कर में उर्फी जावेद का टूटा फोन, देखें वीडियो   इसी बीच टीवी सितारों ने भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई देना शुरू कर दिया है। वहीं नीतू कपूर के शो 'डांस दिवाने जूनियर्स' में होस्टिंग करने वाले करण कुंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर होने वाली दादी को बधाई दी है। करण कुंद्रा ने हाल ही में नीतू कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करण कुंद्रा (Karan Kundrra), नीतू कपूर के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण ने नीतू, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई हो मैम... क्यूटो जी।' ऐसे में सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस भी इसपर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि करण का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल होने लगा है।   और पढ़िएVideo: आखिर क्यों फराह खान ने डाली करण और तेजस्वी को बीच दरार? जानें मामला   वहीं कुछ समय पहले ही नीतू कपूर ने अपने दादी बनने पर रिएक्शन भी दिया है। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतू कपूर को मीडिया के लोग दादी कहकर बुला रहे हैं। दादी शब्द सुनते ही नीतू कपूर खुशी के मारें झूमने लगती हैं। इस दौरान नीतू कपूर ने मीडिया के लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। इसके अलावा फैंस लगातार नीतू कपूर को सोशल मीडिया पर बधाईयां भी देते हुए नजर आ रहे हैं।   यहाँ पढ़िए - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें      Click Here -  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.