मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। वो अपनी लाइफ पार्टनर को ढूंढने के लिए रिएलिटी टीवी शो पर स्वंयवर करने जा रहे हैं। उनके शो का नाम स्वंयवर-मीका दी वोट्टी है, जिसमें देशभर की लड़कियां हिस्सा लेने जा रही हैं। इस स्वंयवर के बाद पता चलेगा कि आखिर में मीका की पत्नी कौन बनने वाली है। ये शो अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चाओं का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि मीका हाल ही में चंडीगढ़ में शो का प्रोमो शूट करने के लिए गए थे। लेकिन इसी बीच चौंकाने वाली बात तो ये है कि मीका सिंह के स्वंयवर में हिस्सा बनने के लिए अब कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी उनके शो में पहुंच गए हैं। जिसकी तस्वीरें कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
कपिल शर्मा ने जोधपुर जाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो हवाई जहाज की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने फैंस को बताया है कि स्वंयवर के लिए वो जोधपुर जा रहे हैं। कपिल शर्मा वैसे तो ज्यादातार कैजुअल लुक में ही दिखाई देते हैं। लेकिन यहां उन्होंने प्रिंटिड शर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ हैं।
कपिल शर्मा ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अपने भाई मीका सिंह पाजी के स्वंयवर में शामिल होने के लिए जोधपुर जा रहा हूं। खर्चा बहुत हो गया, एक ही बात का डर है, कहीं दुल्हा ना मुकर जाए।’
कपिल शर्मा के इस पोस्ट के सामने आते ही इस पर कई सेलेब्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। वहीं मीका सिंह ने भी खुद कमेंट करहते हुए लिखा, ‘लव यू आजाओ भाजी ना नी भजदा।’ आपको बता दें कि कुछ दिनों के लिए द कपिल शर्मा शो ब्रेक लेने वाला है। क्योंकि अगले महीने कपिल यूएसए टूर के लिए जाने वाले हैं। खबरें ये भी आई हैं कि इस शो को इंडियाज लाफ्टर चैंपियन रिप्लेस करेगा।