Kapil Sharma on Lawrence Bishnoi Gang: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार कपिल शर्मा अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आए हैं. दरअसल, हाल ही में कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स इंडिया के एक इवेंट में अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे. इस इवेंट में नेटफ्लिक्स ने अपने कई नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा की. इस दौरान कपिल शर्मा ने भी अपने फैंस को गुडन्यूज दी. इसी बीच उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से हो रहे हमले पर भी चुटकी ली और अपनी टीम के साथ नाचते गाते दिखाई दिए.

कपिल शर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई को मारा ताना

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स इंडिया के इवेंट में अपने कॉमेडी शो के 5वें सीजन की अनाउंसमेंट की. इस दौरान उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धू, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा समेत पूरी टीम थी. इस इवेंट में कपिल पूरी तरह से मस्ती के मूड में नजर आए. इस दौरान कपिल शर्मा ने मस्ती करते हुए ही इशारों-इशारों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर भी कर दिया.

---विज्ञापन---

पूरे इंडिया की नजर…

दरअसल, इस इवेंट में नेटफ्लिक्स इंडिया की सीईओ मोनिका शेरगिल और कपिल शर्मा स्टेज पर खड़े होकर बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कपिल और नेटफ्लिक्स के लंबे कॉलेब्रेशन की तारीफ की. मोनिका ने कहा कि उनकी नजर, पूरे इंडिया की नजर,, बहुत समय से कपिल पर है. उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है 11 मुल्कों की पुलिस की नजर कपिल पर न हो.

---विज्ञापन---

एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर…

मोनिका की इस बात पर जवाब देते हुए कपिल ने तुरंत कहा, 'एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी आजकल लगे हुए हैं.' इतना कहने के बाद कपिल जोर से हंसने लगे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कहा कि इस बात को काट देना. लेकिन उन्हें याद आया कि ये इवेंट तो लाइव जा रहा है. लेकिन अब लोग कपिल के इस कमेंट को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ रहे हैं.