---विज्ञापन---

Jhalak Dikhla Jaa: सामने आई इन सितारों के डांस की झलक, इस दिन आएगा शो

Jhalak Dikhla Jaa Teaser: टेलीविजन की दुनिया के कुछ शोज लोगों के दिलों में इस कदर बस चुके हैं कि दर्शक इनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसा ही एक डांस रियलिटी शो है, जिसका नाम ‘झलक दिखला जा 10’ है। इस शो से कई कंटेस्टेंट्स के इंट्रोडंक्शन के मजेदार प्रोमो सामने आ रहे हैं। […]

Jhalak Dikhla Jaa Teaser: टेलीविजन की दुनिया के कुछ शोज लोगों के दिलों में इस कदर बस चुके हैं कि दर्शक इनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसा ही एक डांस रियलिटी शो है, जिसका नाम ‘झलक दिखला जा 10’ है। इस शो से कई कंटेस्टेंट्स के इंट्रोडंक्शन के मजेदार प्रोमो सामने आ रहे हैं। आइए दिखाते हैं आपको लिस्ट…

गुंजन सिन्हा (Gunjan Sinha)

ये एक ऐसा नाम है, जिसको डांस दीवाने 3 से फेम मिला। गुंजन सिन्हा ने उस दौरान अपने डांस से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई थी।

धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar)

कुंडली भाग्य शो के लीड एक्टर रह चुके धीरज धूपर भी जल्द भी ‘झलक दिखला जा 10’ में अपने डांस का हुनर दिखाने आ रहे हैं। एक्टर की क्यूटनेस के तो लाखों दीवाने हैं ही, अब वो अपने डांस से सबको कायल करते नजर आएंगे।

अमृता खानविलकर (Amruta Khanvilkar)

नच बलिए जैसे कपल शो से लाइमलाइट में आईं अमृता बीते दिनों ओटीटी शोज में भी अपना अभिनय दिखा चुकी हैं। अब एक बार फिर आप उनको किलर डांस मूव्स करती दिखाई देंगी।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)

इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 12 में अपने डेयरिंग लुक से सभी को इंप्रेस करने वाली रुबीना के डांस को देखने के लिए सभी काफी एक्साइटेड हैं।

निया शर्मा (Nia Sharma)

बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाने वाली निया शर्मा भी इस शो की शान बढ़ाने आ रही हैं। निया के डांस का टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें वो अपने डांस से मदहोश करती दिख रही हैं।

ज़ोरावर कालरा (Zorawar Kalra)

एक ऐसा नाम जो मास्टर शेफ के नाम से जाने जाते हैं। अब इस डांस शो में वो अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।

पारस कलनावत (Paras Kalnawat)

टीवी शो अनुपमा में समर का किरदार निभाने वाले एक्टर पारस कलनावत अपने सीरियल को छोड़ अब डांस के शो में दमखम दिखाने आ रहे हैं।

गशमीर महाजनी (Gashmeer Mahajani)

मराठी सिनेमा से पॉपुलर हुए गशमीर भी इस शो में कंटेस्टेंट्स बन डांस का हुनर दिखाने जा रहे हैं। इंडस्ट्री में अभिनेता को हैंडसम हंक के नाम से भी जाना जाता है।

नीति टेलर (Niti Taylor)

एमटीवी के मशहूर शो कैसी हैं ये यारियां से दर्शकों के बीच पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस नीति टेलर भी इस डांस शो में अपनी अदाओं और स्टेप्स से स्टेज पर आग लगाने आ रही हैं। अब बात करें शो की तो ‘झलक दिखला जा 10’ के लिए जज के तौर पर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), करण जौहर (karan Johar) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम फाइनल हुआ है। झलक दिखला जा का नया सीजन कलर्स टीवी पर 3 सितंबर से शनिवार और रविवार को रात 8 बजे प्रसारित होगा।

First published on: Aug 24, 2022 02:05 PM