Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Janmashtami 2022: भारती सिंह ने बेटे को बनाया ‘श्री कृष्ण’, शेयर किया खास वीडियो

Bharti Singh Son Video: आज पूरे देश में जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में हमारे सेलेब्स भी कृष्ण भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का वीडियो शेयर किया […]

Bharti Singh Son Video: आज पूरे देश में जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में हमारे सेलेब्स भी कृष्ण भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अभी पढ़ेंDisha Vakani B’Day: दिशा वकानी ने थिएटर से की थी करियर की शुरुआत, ऐसे बनी ‘दयाबेन’

बाल गोपाल के लुक में दिखे ‘गोला’
हाल ही में भारती ने इंस्टा पर अपने बेटे गोला की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह श्री कृष्ण के अवतार (Gola In Bal Gopal Look) में नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने गोला के सिर पर मोर पंख लगाकर उन्हें बाल कृष्ण का लुक दिया है। शेयर किए गए वीडियो में भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

अभी पढ़ें ‘केबीसी 14’ के फर्स्ट एपिसोड में आए आमिर खान, इस सवाल के लिए लेना पड़ गया लाइफ लाइन

क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल
वहीं उनके गोद में छोटे गोला का बालकृष्ण अवतार काफी क्यूट लग रहा है। वीडियो के साथ ही भारती ने कैप्शन जोड़ते हुए लिखा, ‘सब चीजों के लिए भगवान का धन्यवाद।’ इस जन्माष्टमी के मौके पर गोला का यह कान्हा अवतार फैंस का दिल जीत रहा है। फैंस सहित कई सेलेब्स उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि साल 2017 में भारती और हर्ष शादी की शादी हुई थी, जिसके बाद 3 अप्रैल 2022 को उनके बेटे गोला का जन्म हुआ।

कॉमेडी क्वीन हैं भारती
वर्क फ्रंट की बात करें तो भारती सिंह इंडिया के टॉप कॉमेडियन में से एक हैं। करियर में वह कई कॉमेडी और रियलिटी शोज होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा भारती सोनी टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 19, 2022 12:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.