Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Indian Idol 13 Promo: रिलीज हुआ इंडियन आइडल 13 का धमाकेदार प्रोमो, ये होंगे जज

Indian idol 13 promo: टीवी का मोस्ट फेवरेट शो इंडियन आइडल (indian idol) एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। इस शो का नया सीजन 13 जल्द आने वाला है। शो से पहले शो का प्रोमो सामने आया है। वहीं अब मेकर्स ने ‘इंडियन आइडल 13’ का पहला प्रोमो सोशल शेयर किया। ‘इंडियन […]

Indian idol 13 promo: टीवी का मोस्ट फेवरेट शो इंडियन आइडल (indian idol) एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। इस शो का नया सीजन 13 जल्द आने वाला है। शो से पहले शो का प्रोमो सामने आया है। वहीं अब मेकर्स ने ‘इंडियन आइडल 13’ का पहला प्रोमो सोशल शेयर किया। ‘इंडियन आइडल 13’ (Indian Idol 13) के प्रोमो में कंटेस्टेंट्स अपनी सुरीली आवाज में लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। जल्द ही ‘इंडियन आइडल 13’ के ऑडिशन का आगाज किया जाएगा।

मेकर्स ने ‘इंडियन आइडल 13’ को फ्लोर पर लाने की पूरी तैयारी कर ली है। टीवी गलियारे से कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ‘इंडियन आइडल 13’ का हिस्सा बनने वाली हैं। बीते सीजन में भी नेहा कक्कड़ ने जज की कुर्सी संभाली थी। बीते सीजन में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के साथ विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी जज के तौर पर नजर आए थे।

इस बार भी ‘इंडियन आइडल 13’ में ये तीनों सितारे जज बनने वाले हैं। गौरतलब है कि ‘इंडियन आइडल 13’ का आम लोगों के बीच काफी क्रेज है। ‘हालांकि ‘इंडियन आइडल 12’ ने जमकर विवादों को भी जन्म दिया। ‘इंडियन आइडल 12’ को लेकर कई तरह के हंगामे हुए।

कभी मेकर्स पर फैंस को बेवकूफ बनाने का आरोप लगा तो कभी शो में आने वाले मेहमानों ने बयानबाजी करके सबको चौंका दिया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ‘इंडियन आइडल 13’ टीवी की दुनिया में क्या गुल खिलाने वाला है। ऐसे में आप ‘इंडियन आइडल 13’ को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? कमेंट करके जरूर बताएं।

First published on: Aug 03, 2022 02:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.