Hina Khan: हिना खान के लेटेस्ट वीडियो में दिखा कुछ ऐसा, फैंस ने कर दी सवालों की बारिश
Hina Khan: हिना खान के लेटेस्ट वीडियो में दिखा कुछ ऐसा, फैंस ने कर दी सवालों की बारिश
Hina Khan Video: टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस से जुड़ी हर एक अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और हर पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार लुटाते नजर आते हैं। हालांकि हिना खान के लेटेस्ट वीडियो (Hina Khan Video) में फैंस को कुछ ऐसा दिख गया है, जिसके बाद लोगों ने सवालों की बारिश कर दी है।
यहाँ पढ़िए - Urfi Javed Pics: क्या उर्फी जावेद ने शरीर पर पेंट पोत लिया या आपकी आंखों को धोखा हुआ? जानें इस तस्वीर की सच्चाई
हिना खान ने शेयर किया कातिलाना वीडियो
हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में डीवा, पहले तो टॉवेल गाउन में नजर आ रही हैं। लेकिन पलक झपकते ही वो बीच किनारे कातिल लुक से फैंस के दिलों पर कहर बरपा रही हैं। एक्ट्रेस को व्हाइट और ब्लू कलर की प्रिंटेड-कॉर्सेट ड्रेस में जलवा बिखेरते देखा जा रहा है। वहीं उन्होंने गॉगल्स और गले में चेन पहन अपने लुक को एक्सेसराइज किया है।
अवतार बदल लिए ग्लैमरस पोज
वीडियो में हिना खान बीच पर एक से बढ़कर एक हसीन पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही उनका कातिलाना अंदाज दिल जीतने वाला है। क्लिप के बैकग्राउंड में 'हाय रामा' गाना चल रहा है, जो इसे और ज्यादा आई कैची और अट्रैक्टिव बना रहा है। पोस्ट को साझा करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा है,'हाय रामा ये क्या हुआ।' एक्ट्रेस की क्लिप को कुछ ही देर में 1 लाख 49 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लेकिन फैंस कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस से सवाल पूछने लगे हैं।
यहाँ पढ़िए - Bigg Boss 16 Promo: अब्दु रोजिक ने स्विमिंग पूल में लगाई छलांग, क्यूटनेस पर फिदा फैंस
फैंस पूछने लगे सवाल
हिना खान के वीडियो में उनकी बॉडी पर कुछ निशान दिख रहे हैं, जिसे फैंस लव बाइट मानने लगे हैं। इसी को लेकर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,'ये लव बाइट है क्या।' दूसरे ने लिखा,'बॉडी पर निशान....लव बाइट।' एक अन्य लिखते हैं,'किस-किस ने लव बाइट नोटिस कर लिया।' दूसरी ओर हिना के फैंस हॉट, सिजलिंग, बोल्ड और गॉर्जियस जैसे कमेंट कर हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।
यहाँ पढ़िए - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.