Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Upcoming Spoiler, 22 September: पाखी को प्रपोज करेगा विराट, उजड़ेगी सई की दुनिया

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Upcoming Spoiler, 22 September 2022: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai kisikey Pyaar meiin) को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। साथ ही इसमें समय-समय पर आ रहे अनोखे ट्विस्ट्स फैंस को इससे जोड़े हुए हैं। अबतक आपने देखा कि विराट को […]

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin, Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Spoiler, Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Upcoming Spoiler, Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Upcoming Twist, Neil Bhatt, Aishwarya Sharma, Television, TV News,
Ghum Hai kisikey Pyaar meiin, Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Spoiler, Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Upcoming Spoiler, Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Upcoming Twist, Neil Bhatt, Aishwarya Sharma, Television, TV News,

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Upcoming Spoiler, 22 September 2022: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai kisikey Pyaar meiin) को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। साथ ही इसमें समय-समय पर आ रहे अनोखे ट्विस्ट्स फैंस को इससे जोड़े हुए हैं। अबतक आपने देखा कि विराट को गोली लगी थी जिसे सई ने निकालकर उसे ठीक कर दिया। वहीं, सई को जिंदा देख पाखी परेशान हो उठी है। आने वाले एपिसोड में ड्रामा जारी रहने वाला है। अपकमिंग एपिसोड (Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Upcoming Spoiler) में विराट पहली बार पाखी को प्रपोज करता देखा जाएगा।

यहाँ पढ़िए Ishaan Sehgal Miesha Iyer Breakup: माइशा अय्यर से ब्रेकअप कर ईशान सहगल ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘ये अच्छा है कि हम…

पाखी से प्यार का इजहार करेगा विराट

नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपोसिड (Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Upcoming Twist) में पहली बार विराट को अपनी पत्नी पाखी से प्यार का इजहार करते देखा जाएगा। वहीं ये होता देख सई की दुनिया उजड़ने वाली है। बताते चलें कि विराट ने जगताप और सई को एक-दूजे की बाहों में देख लिया था, उसके बाद से ही वो सई पर भड़का हुआ है।

सई से है विराट को नाराजगी

जैसा कि आप जानते हैं कि विराट, जगताप से नफरत करता है। यही वजह है कि सई को जगताप की बाहों में देख विराट का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। वहीं, विराट का खून तब और ज्यादा खौला जब उसने सई से इसके पीछे की वजह पूछी और सई ने उसे कुछ भी बताने से साफ मना कर दिया। इसी गुस्से में विराट, पाखी से नागपुर चलने को कहता है लेकिन पाखी नहीं चाहती कि विराट ऐसी हालत में नागपुर जाए, इसलिए वो सई को ही चव्हाण हाउस चलने को कहती है। हालांकि, पाखी के इस प्रस्ताव को सई रिजेक्ट करने वाली है।

यहाँ पढ़िए Poonam Pandey Spotted: पूनम पांडे ने सड़क पर ही कराया स्टनिंग फोटोशूट, वीडियो देख फैंस घायल

सई को होगा प्यार का एहसास

‘गुम है किसी के प्यार में’ आगे दिखेगा कि सवि, विनायक और सई को गुलाब का फूल देती है। वहीं, विनायक ये फूल लेकर विराट के पास चला जाता है और उससे कहता है कि वो इसे सवि की मां को दे दे। विराट बिना समय लिए सई को जलाने के लिए गुलाब का फूल पाखी को देता है, और उसे बर्थडे विश करता नजर आता है। ये देख सई का दिल टूट जाता है और वो कमरे में जाकर चीजें तोड़ने लग जाती है साथ ही खुद को भी चोट पहुंचा लेती है। वहीं, सई के सपने में उसके आबा दिखेंगे जो उसे समझाएंगे कि वो अब भी सिर्फ और सिर्फ विराट से ही प्यार करती है।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 22, 2022 03:52 PM