---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler, 19 September 2022: सई के चरित्र पर सवाल खड़ा करेगा विराट, देनी होगी अग्निपरिक्षा?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler, 19 September 2022: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) स्टारर इस शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ विराट और […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler, 19 September 2022
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler, 19 September 2022: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) स्टारर इस शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ विराट और सई मिल गए हैं। दूसरी तरफ सई एक बच्चे की मां है ये बात भी विराट को पता चल गई है। वहीं, अब विराट बच्ची के पिता को लेकर अपना दिमाग दौड़ा रहा है, जिसकी वजह से आने वाला एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Spoiler) और ज्यादा ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर होने जा रहा है।

विराट उठाएगा सई के चरित्र पर सवाल 

दरअसल, विराट को ऐसा लग रहा है कि सई के बच्चे का बाप कोई और नहीं बल्कि जगपात है। हालिया ट्रैक में ये देखने को मिला था कि एक लड़ाई के दौरान विराट को चोट लगती है और वो बेहोश हो जाता है। इसके बाद होश में आकर विराट गलतफहमी का शिकार होता नजर आ रहा है। इसी गलतफहमी में पड़कर विराट ने रिश्तों पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है।

यहाँ पढ़िए ‘कुबूल है’ और ‘इश्कबाज’ फेम निशी सिंह का निधन, 50 की उम्र में ली अंतिम सांस

सई को देनी होगी अग्निपरिक्षा

आने वाले एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist) में विराट होश में आकर जो देखेगा उससे वो आग-बबूला हो जाएगा। दरअसल, वो सई को जगपात के कंधे पर सिर रखा देखेगा और इसके बाद जो होगा उससे घर में जबरदस्त घमासान मचने वाला है। विराट, सई के चरित्र पर सवाल उठाएगा और देखना होगा कि सई खुद को कैसे सच्चा साबित करेगी।

यहाँ पढ़िए अनुपमा से बदला लेगा तोषु, गिड़गिड़ाती नजर आएगी राखी

जल्द खत्म होगा शो

बता दें कि शो से सई और जगपात की तमाम तस्वीरें इंटरनेट जगत में छाई हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, ये शो जल्द ही खत्म होने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग आगे 1-2 महीने तक जारी रह सकती है। आखिर में दिखाया जाएगा कि पाखी की मौत हो जाएगी और सई-विराट एक हो जाएंगे। इसके बाद शो का दूसरा पार्ट शुरू होगा, जिसमें नए स्टारकास्ट्स की भी एंट्री हो सकती है।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 19, 2022 02:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.