Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट बताएगा पाखी को वीनू की मां, सई के उड़ेंगे होश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अबतक आपने देखा कि विनायक को पाने के लिए सई पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन विराट अक्सर उसके रास्ते का रोड़ा […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट बताएगा पाखी को वीनू की मां, सई के उड़ेंगे होश
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट बताएगा पाखी को वीनू की मां, सई के उड़ेंगे होश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अबतक आपने देखा कि विनायक को पाने के लिए सई पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन विराट अक्सर उसके रास्ते का रोड़ा बन जा रहा है। जाने-अनजाने में विराट, सई को विनायक तक पहुंचने से दूर खींचता रहा है। इन सबसे लड़ते और बचते हुए सई फाइनली होटल तक पहुंच जाती है जहां पाखी, विनायक को लेकर रुकी होती है। विराट वहां भी पहुंच जाता है और सई को अंदर जाने से रोकने लगता है। वहीं अब आने वाले एपिसोड में विराट, सई की जगह पत्रलेखा का साथ देने जा रहा है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler

‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler) विराट, पत्रलेखा के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वो पाखी को समझाने की कोशिश करता है कि उसपर किडनैपिंग का चार्ज लगा है तो ऐसे में वो समझदारी से काम ले। हालांकि, पाखी भी अपनी जिद्द पर अड़ी रहती है। पाखी, विराट पर बंदूक तानते हुए कहती है कि वो वीनू को अपना बेटा मानती है ऐसे में वो अगर उसे उससे छीनने की कोशिश करेगा तो इसके लिए उसे उसकी लाश से गुजरना पड़ेगा। विराट, पाखी से बंदूक छीनने की कोशिश करेगा लेकिन इसी बीच गोली चल जाएगी।

और पढ़िए –Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: विराट फिर बनेगा सई के लिए अड़चन, मुश्किल में विनायक

सई को फिर धोखा देखा विराट 

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist) एक बार फिर से विराट, सई को धोखा देने जा रहा है। विराट पुलिस के सामने सई के ऊपर चिल्लाएगा और पाखी का साथ देते हुए कहेगा कि पाखी ने वीनू को बचाने के लिए मुझसे शादी की थी। ये सब देख और सुनकर सई दंग रह जाती है और विराट के चेहरे को देखती रहती है।

और पढ़िए –Neha Marda Baby Shower: नेहा मर्दा की हुई गोदभराई, 10 साल बाद बनने जा रही मां

सई उठाएगी बड़ा कदम 

आयशा शर्मा स्टारर इस शो का ड्रामा यहीं नहीं रुकने वाला है। आने वाले एपिसोड में विराट पुलिस के सामने ये तक कह देगा कि पत्रलेखा यहां विनायक को अपने साथ पार्टी के लिए लेकर आई थी। इसके बाद सई के सामने से विराट, विनायक और पत्रलेखा का हाथ पकड़कर वहां से निकल जाएगा। सई अकेले घर पहुंचती है और विनायक को याद कर फूट-फूटकर रोती है। वहीं अब सई को अपना बच्चा वापस पाने के लिए वकील का सहारा लेते देखा जाएगा।

अभी पढ़ें – टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Jan 31, 2023 12:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.