Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई जल्द ही बनने वाली है मां, आखिर अपनी सास को क्यों मना रहा है राजीव?

मुंबई। स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hi Kisi Ke Pyaar Meiin) की कहानी में एक बार फिर विराट ने सई से अपने प्यार का इजहार कर दिया है। वहीं सई भी विराट से दिल की बात कह चुकी है। हालांकि इनके एक साथ आ जाने से पाखी का […]

मुंबई। स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hi Kisi Ke Pyaar Meiin) की कहानी में एक बार फिर विराट ने सई से अपने प्यार का इजहार कर दिया है। वहीं सई भी विराट से दिल की बात कह चुकी है। हालांकि इनके एक साथ आ जाने से पाखी का दिल काफी दुखा है। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपको देखने को मिला कि, शिवानी की शादी की मंडप में सई और विराट का मिलन हो जाता है। इसके बाद विराट सबके सामने ये कहता है कि वो सई के साथ दोबारा शादी करेगा। लेकिन परिवार के लोगों को विराट का ये फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आता।

 

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) की कहानी में आगे आपको देखने को मिलेगा कि, सई और विराट सबके सामने शादी कर लेंगे। वहीं भवानी भी सई के आगे करियर छोड़ने की शर्त रख देगी। हालांकि सई ये शर्त मानने से इनकार कर देगी, लेकिन विराट जैसे-तैसे उसे मना लेगा।

इसके बाद शादी के बाद विराट और सई सुहागरात मनाएंगे। सुहागरात के दिन भी सई और विराट एक-दूसरे के साथ लड़ना शुरू कर देंगे। विराट सई को समझाने की कोशिस करेगा कि उसने भवानी की शर्त क्यों मान ली। फिर सई भी थोड़ी देर बाद विराट की ये बात समझ जाएगी। जिसके बाद विराट और सई जमकर रोमांस करेंगे।

शादी के बाद पंडित विराट और सई को लेकर एक भविष्यवाणी करेगा। पंडित दावा करेगा कि सई जल्द ही विराट के बच्चे को जन्म देगी, ये बात सुनकर भवानी खुश हो जाएगी। दूसरी ओर सई ने शादी के बाद किचन की जिम्मेदारी संभाल ली होगी। सई में आए बदलावों को देखने के बाद भवानी झूमकर नाचने लगेगी। इसके बाद भवानी जाकर सई के हाथ में पूरे परिवार की जिम्मेदारी रख देगी।

वहीं राजीव शादी के बाद घर जमाई बन जाएगा। राजीव शादी के बाद भवानी के लिए उसका पसंदीदा खाना बनाएगा। लेकिन भवानी को उसका ये अंदाज हजम नहीं हो पा रहा होगा। भवानी सबके सामने राजीव की क्लास लगा देगी। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या राजीव अपनी सासु मां का दिल जीतने में कामयाब हो पाता है या नहीं।

 

First published on: May 04, 2022 05:23 PM