-विज्ञापन-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट और सई की शादी के लिए भवानी रखेगी शर्त, क्या आएगा कहानी में नया मोड़?

मुंबई। स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hi Kisi Ke Pyaar Meiin) की कहानी में जबसे राजीव की एंट्री हुई है, तबसे हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो में अब राजीव और शिवानी की शादी के बहाने विराट और सई भी धीरे-धीरे करीब आने लगे हैं। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपको देखने को मिला कि, शिवानी और राजीव की संगीत की रस्म में सई और विराट करीब आने लगते हैं। इसी दौरान सई और विराट जमकर डांस भी करते हैं। वहीं पूरा चौहान परिवार शिवानी और राजीव की खुशियों में शामिल होता है। हालांकि इस खुशी के माहौल में अब जमकर हंगामा मचने वाला है।

 

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) की कहानी में आगे आपको देखने को मिलेगा कि, शिवानी और राजीव के संगीत में सई और विराट काफी करीब आ जाएंगे। लेकिन राजीव और शिवानी की शादी होने से ठीक पहले सई गायब हो जाएगी। सई के शादी से गायब होते ही विराट काफी परेशान हो जाएगा।

फिर थोड़ी ही देर बाद सई अचानक से शिवानी और राजीव के मंडप में आ जाएगी। वहां वो विराट को सबके सामने आई लव यू कहेगी और उसी मंडप में सई और विराट शादी कर लेंगे। शादी के बीच में भवानी सई के सामने एक शर्त रखेगी। भवानी दावा करेगी कि चौहान परिवार की बहू बनने के लिए सई को डॉक्टरी छोड़नी होगी। इस शर्त को सुनने के बाद सई शादी के मंडप से जाने लगती है। लेकिन विराट सई का हाथ पकड़कर उसके साथ जबरदस्ती शादी कर लेता है।

शादी के बाद विराट, सई से वादा करेगा कि वो हर हाल में भवानी को मना लेगा। विराट की बात सुनकर सई काफी खुश हो जाएगी। इस दौरान सई विराट को उसका नाम लेकर बुलाएगी। नाम लेते हुए सई शर्माने लगेगी, वहीं राजीव और शिवानी आकर सई की टांग खींचने लगेंगे। इसके बाद जल्द ही भवानी अपनी शर्त वापस ले लेगी। हालांकि भवानी को मनाने के लिए विराट को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

 

शादी के बाद विराट अपनी बुआ शिवानी को घर से विदा करेगा। वहीं दूसरी तरफ सम्राट सई को विदा करेगा। विदा करते हुए सम्राट कहेगा कि वो अभी भी सई को अपनी बहन मानता है। इसके बाद सम्राट, विराट से वादा लेगा कि वो सई को कभी दुखी नहीं करेगा। सम्राट का खुद के लिए इतना प्यार देखने के बाद सई इमोशनल हो जाएगी और रो देगी।

Latest

Don't miss

Kitchen Vastu Tips: बंद किस्मत का ताला खोल सकते हैं तवा और कढ़ाई, जान लें ये जरूरी बात

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन का बहुत महत्व होता है। आपकी रसोई में रखी हर चीज का आपके जीवन को प्रभावित करती...

Vastu Tips: कर्ज नहीं छोड़ रहा आपका पीछा? इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips: बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोग कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। कई बार तो कर्ज इतना ज्यादा...

Ruchismita Guru: एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने की आत्महत्या, हाल ही में हुई थी मां से लड़ाई

Ruchismita Guru: आए दिन इंडस्ट्री से किसी न किसी के सुसाइड की खबर सामने आती ही रहती है। अभी दो दिन पहले ही भोजपुरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here