TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान और सवी के बीच आया बड़ा तूफान, सुरेखा ने किया नया गेम प्लान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 6 November: स्टार प्लस पर चल रहा शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ सभी सीरियल को कड़ी टक्कर दे रहा है। अब तो इस सीरियल में अनुपमा को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो की कहानी में एक के बाद एक […]

Image Credit : Google
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 6 November: स्टार प्लस पर चल रहा शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ सभी सीरियल को कड़ी टक्कर दे रहा है। अब तो इस सीरियल में अनुपमा को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो की कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। दर्शक भी हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं तो चलिए जानते हैं आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सवी अपनी नौकरी करने के लिए चुपके से भूतिया हवेली में घुसती है। ईशान सवी को रंगें हाथ पकड़ लेता है। ईशान पहले तो सवी को गलत समझता है। इसके बाद में ईशान को पता चलता है कि सवी किसी मुसीबत में है। सवी को बचाने के लिए ईशान रुपा से एक डील करता है। यह भी पढ़ें : ‘मैं भी थक गया हूं…’, Bigg Boss में अपनी आवाज देने वाले वॉयस-ओवर ऑटिस्ट क्यों हुए परेशान ?

ईशान रखेगा सवी के लिए पार्टी (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 6 November)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, ईशान ईशा को फोन करेगा। ईशान अपनी मां को बताएगा कि वो सवी के बर्थडे पर एक पार्टी देने वाला है। ईशान के मुंह से सवी की बात सुनकर ईशा बहुत खुश हो जाएगी। ईशा को समझ आ जाएगा कि सवी और ईशान के बीच कुछ तो खिचड़ी पाक रही है।

सवी हुई इमोशनल

ऐसे में ईशा सवी की बर्थडे पार्टी में आने के लिए हां कर देगी। सवी अपने काम के चक्कर में ईशान के पास नहीं जा पाएगी। सवी ईशान को फोन करके न आने के लिए कहेगी। ईशान जबरदस्ती सवी को कॉलेज लेकर जाएगा। यहां पर सवी को पता चलेगा कि सब लोग उसका बर्थडे मनाने वाले हैं। ये बात पता चलने के बाद सवी इमोशनल हो जाएगी।

आएगा तूफान

ईशान भी सवी को पूरी अटेंशन देने वाला है। ईशान और सवी को एक साथ देखकर ईशा को बहुत खुशी होगी। इसी बीच ईशान को ये पता चलेगा कि रीवा वापस आ गई है। सवी और ईशान को अलग करने के लिए सुरेखा नया गेम प्लान करेगी। रीवा के आते ही ईशान की जिंदगी में बड़ा तूफान आ जाएगा।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.