Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि पर फूटा ईशान का गुस्सा, पुराने आशिक ने खोली पोल
Image Credit : Google
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 26 October: दर्शकों का पसंदीदा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दर्शकों का पसंदीदा शो है। ये शो टीआरपी में भी खूब धमाल मचा रहा है। सीरियल की कहानी इस समय सवि और ईशान के इर्द गिर्द घूम रही है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में एक के बाद एक बदलाव आ रहे हैं। फैंस शो के आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)
‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सवि और बाजीराव एक साथ समय बिताते हैं और उन्हें साथ देखकर ईशान चिढ़ जाता है। ईशान खुद को समझाने की कोशिश करता है कि उसे सवि के होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। दांडिया नाईट के दौरान हारिणी एक लड़के के साथ जमकर डांस करने वाली है। हारिणी की किरण के साथ लड़ाई हो जाती है। किरण हारिणी को मारता है। सवि और बाजीराव हारिणी को लेकर हॉस्पिटल जाते हैं। किरण सवि के साथ बद्तमीजी करता है। बाजीराव सही समय पर आकर किरण को गिरफ्तार कर लेता। ईशान को लगेगा कि सवि और बाजीराव का कुछ चल रहा है।
यह भी पढ़ें : पवन सिंह और मोनालिसा के सुपर हॉट अवतार ने मचाया गदर, हॉट डांस मूव्स से मचा हंगमा
किरण का साथ छोड़ेंगे उसके मां बाप
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, शो में जल्द ही एक हंगामा होने वाला है जिसकी वजह से सवि की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। सवि को बचाने के लिए बाजीराव किरण को गिरफ्तार कर लेगा। बाजीराव जेल में किरण को खूब पिटेगा। बाजीराव जेल में कीरब के मां बाप को भी धमकी देने वाला है। बाजीराव उसके मां बाप को बताएगा कि किरण ने हारिणी के साथ क्या किया है। ये सब सुनने के बाद किरण के मां बाप उसका साथ छोड़ देंगे।
सवि से गुस्सा हुआ ईशान
वहीं दूसरी तरफ हरिणी खुद की जान लेने की कोशिश करेगी।सवि को पता चलेगा कि हारिणी गायब हो गई है। सवि हारिणी की जान बचाने की कोशिश करेगी। सवि की वजह से ईशान परेशान हो जाएगा। हरिणी की वजह से सवि अपना एग्जाम नहीं दे पाएगी। ईशान सवि पर बहुत गुस्सा हो जाएगा। जल्द ही ईशान को सच पता चलेगा और वो सवि से माफी मांगेगा। वहीं सवि का एक पुराना आशिक अचानक घर पहुंच जाएगा। उसके साथ-साथ भवानी भी पुणे पहुंच जाएगी। भवानी एक बार फिर से सवि की जबरदस्ती शादी करवाने की कोशिश करेगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.