TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि और बाजीराव का चल रहा है चक्कर ! ईशान को हुआ शक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 25 October: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दर्शकों का पसंदीदा शो है। शो सवि और ईशान धीरे-धीरे एक दूसरे की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी समय के साथ दिलचस्प होती चली जा रही […]

Image Credit : Google
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 25 October: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दर्शकों का पसंदीदा शो है। शो सवि और ईशान धीरे-धीरे एक दूसरे की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी समय के साथ दिलचस्प होती चली जा रही है। लोगों भी इस सीरियल के हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सवि और ईशान खूब डांडिया खेला। जिस तरह से ईशान सवि का गुरु बनकर उसे पढ़ने के लिए मोटिवेट कर रहा है वैसे ही सवि उसकी गुरु बनकर उसे डांडिया खेलना सिखाती है। सवि ने बाजीराव के साथ जमकर डांडिया खेला। ईशान को उन्हें साथ देखकर बहुत जलन हुई । यशवंत सुरेखा से कहता है कि वो पता करे कि सवि के मन में ईशान के लिए फीलिंग तो नहीं है। सुरेखा एक चाल चलती है कि वो सवि के सामने शादी का प्रपोजल रखेगी। वैसे सवि के लिए उसने बाजीराव को चुना है। सुरेखा सवि से इस रिश्ते को लेकर पूछती है कि इसमें उसकी क्या राय है।

सवि और बाजीराव एक साथ देख चिढ़ गया ईशान

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवि और बाजीराव एक साथ समय बिताएंगे। सवि और बाजीराव को साथ देखकर ईशान चिढ़ जाएगा। इसके बाद ईशान खुद को समझाने की कोशिश करता है कि उसे सवि के होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वि तो सिर्फ उसकी पढाई को लेकर परेशान है। ईशान अपने दोस्त को भी यही कहेगा। यह भी पढ़ें : RC Upadhyay Hot Dance: आर.सी उपाध्याय ने स्टेज पर किया फाडू डांस, देखकर हो जाएंगे मदहोश

हरिणी ने खोया अपना बच्चा

वहीं दांडिया नाईट के दौरान हारिणी एक लड़के के साथ जमकर डांस करने वाली है। ऐसे में हारिणी की किरण के साथ लड़ाई हो जाएगी। किरण हारिणी के किरदार पर पर सवाल खड़े करेगा। इतना ही नहीं किरण हारिणी को बहुत मारेगा। गिरने की वजह से हरिणी अपना बच्चा खो देगी। हारिणी फोन करके सवि को ये बात बताएगी। सवि बाजीराव के साथ हारिणी के घर जाएगी।

सवि और बाजीराव का चल रहा चक्कर

आप आगे देखंगे कि सवि और बाजीराव हारिणी को लेकर हॉस्पिटल जाएंगे। सवि किरण से बदला लेने के लिए निकल जाएगी। सवि किरण पर हाथ उठाएगी। किरण सवि के साथ बद्तमीजी करेगा। इसी बीच बाजीराव सही समय पर आकर किरण को गिरफ्तार कर लेगा। इस दौरान ईशान बेसब्री से सवि का इंतजार करेगा। ईशान को लगेगा कि सवि और बाजीराव का कुछ चल रहा है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.