Monday, December 11, 2023
-विज्ञापन-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान ने सवी से किया बड़ा वादा, सुरेखा को पहुंचा सदमा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 18 October : सवी ईशान से कहेंगी कि किस तरह से उसने अपनी मां से लड़ना सीखा है

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 18 October : टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी काफी दिलचस्प चल रही है। शो में ईशान और सवी एक दूसरे के काफी करीब आते चले जा रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी धीरे-धीरे शुरू हो रही है। ऐसे में अब फैंस भी इस शो के हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में आगे क्या होने वाला है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सवि अपने कमरे में ईशान को बहुत परेशान करती है। सवी और ईशान साथ में खाना कहते हैं। पूरी रात ईशान सवी के साथ ही गुजरती है। वहीं दूसरी तरफ ईशान के परिवार वाले काफी परेशान हो जाते हैं। सुबह होते ही ईशान और सवी रूम का गेट खुलवाने में कामयाब हो जाते हैं। ईशान के आते ही घर ही सुरेख चैंन की सांस लेती है। तभी ईशान आपने परिवार को बताता है कि रात में उसके साथ क्या-क्या हुआ था। शांतनु और ईशा को भी सारी बात पता चल जाती है। शांतनु और ईशा समझ जाते हैं कि सवि और ईशान के बीच कुछ चल रहा है। शांतनु और ईशा फैसला करते हैं कि ईसान और सवि की शादी कर देनी चाहिए।

ईशान ने सवी से किया ये वादा 

वहीं अब सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, सवी ईशान को अपने पिछले टाइम के बारे में सब कुछ बताती है। सवी ईशान से कहेंगी कि किस तरह से उसने अपनी मां से लड़ना सीखा है। सवि कहती है कि मां पिता के जाने के बाद उसने कितना संघर्ष किया है। सवी की बाते सुनने के बाद ईशान का दिल पिघल जाएगा। ईशान सवी से वादा करेगा कि वो उसे आईएएस बना कर ही दम लेगा। ईशान की ये बात सुनकर सवी चौंक जाएगी।

सुरेखा को पहुंचा सदमा

इसके बाद ईशान सवी के हाथ पर एक धागा बांधेगा। ईशान सवी से ये वादा करेगा कि वो हमेशा सवी का साथ देगा। जल्द ही सुरेखा को पता चलेगा कि ईशान और सवी ने पूरी रात साथ में बिताई है। जैसे ही ये बात सबको पता चलती है तो कॉलेज में हंगामा मच जाएगा। इसके बाद सवी और ईशान काफी बदनाम हो जाते हैं। वहीं ईशा और शांतनु ईशान और सवि की शादी करवाने की प्लानिंग करेंगे। जैसे ही सुरेखा को सवी और ईशान की शादी
की खबर मिलेगी उसे सदमा लगेगा। तभी सुरेखा रीवा को बुला लेगी। रीवा लंदन से आते ही ईशान पर डोरे डालना शुरू कर देगी। रीवा के आते ही ईशान को एहसास होगा कि वो सवी से प्यार करने लग गया है।

Latest

Don't miss

The Archies में Vedang Raina के आगे फीके लगे तीनों स्टार्किड्स, यूजर्स बता रहे ‘JUNIOR रणवीर सिंह’

THE ARCHIES ACTOR VEDANG RAINA: 'द आर्चीज' स्टार वेदांग रैना की तुलना सोशल मीडिया पर लोग रणवीर सिंह से कर रहे हैं।

‘ओ माही’ सॉन्ग हुआ OUT… किंग खान का स्वैग कर देगा घायल, आपको पता है डंकी का मतलब? नहीं तो जान लें

Shahrukh Khan Dunki Drop 5: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के लिए 2023 लकी साबित हुआ है। 'पठान' (Pathan) और 'जवान' (Jawaan) से तहलका मचाने...

तकरार से हुई प्यार की शुरुआत, फिल्मी है Anushka Sharma और Virat Kohli की Love Story, देखें Unseen Pics

Anushka Sharma Virat Kohli wedding anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री की हसीन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के प्यार और...

रविवार को आई ‘Animal’ की सुनामी, ‘Ranbir Kapoor’ के वहशीपन से हिला बॉक्स ऑफिस

Animal Day 10 Box Office Collection: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन और रोमांस से भरपूर एनिमल ने थिएटर्स पर धमाल मचाया हुआ है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here