Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Ganesh Chaturthi: लावणी करती नजर आईं ‘दीपिका सिंह’, शेयर किया डांस वीडियो

Ganesh Chaturthi 2022: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम इंसान से लेकर सितारें तक गणेश जी की भक्ति में डूबे हुए हैं। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया (Ganpati Bappa Morya) की गूंज सुनाई दे रही है। हमारे टीवी के सितारें भी गणपति […]

Ganesh Chaturthi 2022: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम इंसान से लेकर सितारें तक गणेश जी की भक्ति में डूबे हुए हैं। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया (Ganpati Bappa Morya) की गूंज सुनाई दे रही है। हमारे टीवी के सितारें भी गणपति उत्सव बहुत ही धूमधाम से मना रहे हैं।

  यहाँ पढ़िए एक बार फिर टकराएंगी शिल्पा शिंदे और हिना खान, ताजा हुई बिग बॉस की याद

फैंस ने लुटाया प्यार

दीपिका सिंह ने शेयर किया वीडियो

टीवी स्टार दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज गणेश चतुर्थी के मौके पर ‘दिया बाती’ फेम स्टार ने अपना डांस वीडियो (Deepika Singh Video) साझा किया है। एक्ट्रेस ने ओरेंज कलर की नवारी साड़ी पहन कर महाराष्ट्रियन डांस ‘लावनी’ कर रही हैं। एक्ट्रेस का यह डांस वीडियो हर तरफ छाया हुआ है।

खास अंदाज में दी बधाई

दीपिका सिंह ने डांस करते हुए फैंस को खास अंदाज में गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘भगवान गणेश आपके सभी विघ्न खत्म कर दें।’ आपको बता दें कि दीपिका अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स वीडियो साझा करती हैं। एक्ट्रेस ने एक बार फिर फैंस को सरप्राइज किया है। दीपिका का यह दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

  यहाँ पढ़िए जन्नत जुबैर की पार्टी में लगा सितारों का मे

टीवी सीरियल ने बनाया स्टार

आपको बता दें कि दीपिका सिंह टीवी सीरियल ‘दिया बाती’ (Diya Baati) में नजर आई थीं। एक्ट्रेस को इस टीवी शो ने रातों रात स्टार बना दिया था। इस सीरियल में उन्होंने संध्या का किरदार निभाया था। आज भी फैंस उन्हें उनके असली नाम की जगह ‘संध्या’ के नाम से ज्यादा जानते हैं।

 

ऐसी है एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शो ‘दिया बाती’ शो के बाद एक्ट्रेस ने शादी रचाई। दीपिका एक बेटे की मां भी हैं। शादी और बच्चें के बाद दीपिका ने लंबा ब्रेक लिया था। हालांकि बीच में दीपिका ‘कवच’ नाम के टीवी शो में नजर आई थीं। ये शो कुछ खास कमाल नहीं कर पाया।

  यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

   Click Here –  News 24 APP अभी download कर

First published on: Aug 31, 2022 10:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.