TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Ganesh Chaturthi: बेटे संग भारती सिंह ने किया गणपति पूजन, क्यूटनेस पर फिदा फैंस

Ganesh Chaturthi 2022: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम इंसान से लेकर सितारें तक गणेश जी की भक्ति में डूबे हुए हैं। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया (Ganpati Bappa Morya) की गूंज सुनाई दे रही है। हमारे टीवी के सितारें भी गणपति […]

Ganesh Chaturthi 2022: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम इंसान से लेकर सितारें तक गणेश जी की भक्ति में डूबे हुए हैं। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया (Ganpati Bappa Morya) की गूंज सुनाई दे रही है। हमारे टीवी के सितारें भी गणपति उत्सव बहुत ही धूमधाम से मना रहे हैं।   यहाँ पढ़िए - सलमान खान संग ये हसीना करेंगी ‘बिग बॉस’ होस्ट? सामने आई ये खबर

बेटे संग भारती ने किया गणेश पूजन

आज जहां सब गणेश भक्ति में डूबे हुए हैं। वहीं लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने बेटे लक्ष संग गणपति पूजन किया। इस दौरान कॉमेडी क्वीन भारती सिंह देसी अवतार में नजर आईं। भारती और उनके बेटे का यह वीडियो (Bharti Singh Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आपको बता दें कि यह भारती के बेटे के साथ पहला गणपति उत्स्व है।

क्यूटनेस पर फैंस फिदा

भारती सिंह के बेटे छोटी सी उम्र में ही सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीतते हैं। आज गणेश चतुर्थी के मौके पर भारती ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें कॉमेडी क्वीन के बेटे लक्ष गणेश भगवान के रूप में नजर आ रहे हैं। हर्ष और भारती की गोद में लक्ष बेहद क्यूट लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के साथ कई सेलेब्स स्टार किड पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।भारती   यहाँ पढ़िए - तेजरन पर मेहरबान करण जौहर, दिया ये बड़ा ऑफर

इस शो में आएंगी नजर

आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान काम करने के बाद अब भारती मां बनने के बाद भी वर्क मोड में हैं। जल्द ही भारती कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में नजर आएंगी। फैंस को बेसब्री से इस शो का इंतजार है।आपको बता दें कि भारती सिंह ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम किया था। अब बच्चे को संभालते हुए कॉमेडी क्वीन एक बार फिर सबको गुदगुदाने लौट रही हैं।   यहाँ पढ़िए - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें    Click Here -  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.