---विज्ञापन---

FATHER’S DAY 2022: ये टीवी स्टार्स इस साल पहली बार मनाएंगे ‘फादर्स डे’, देखें लिस्ट

Father’s Day 2022: दुनियाभर में कल फादर्स डे (Father’s day 2022) मनाया जाएगा और इसके साथ ही टीवी,बॉलीवुड और मनोरजंन जगत के कई सारे सितारे अपने बच्चो के साथ पहला फादर्स डे सेलिब्रेट करेंगे। लेकिन इसी के साथ आपको बता दें कि कुछ टीवी स्टार्स के लिए ये फादर्स डे बेहद खास होने वाला है। […]

Father’s Day 2022: दुनियाभर में कल फादर्स डे (Father’s day 2022) मनाया जाएगा और इसके साथ ही टीवी,बॉलीवुड और मनोरजंन जगत के कई सारे सितारे अपने बच्चो के साथ पहला फादर्स डे सेलिब्रेट करेंगे। लेकिन इसी के साथ आपको बता दें कि कुछ टीवी स्टार्स के लिए ये फादर्स डे बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस साल वो स्टार्स पहली बार अपना फादर्स डे मनाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से सितारें इस लिस्ट में शामिल हैं।

 

 

Raising a kid amid COVID pandemic is worrisome, says Nakuul Mehta

 

और पढ़िए – आखिर क्यों शादी से पहले लिव इन में रहना चाहते हैं विशाल आदित्य सिंह?, जानिए वजह

 

शादी के लगभग 8 सालों बाद लॉकडाउन के दौरान नकुल मेहता ने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की थी। जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वालों के बीच एक अलग सी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी। नकुल मेहता और जानकी पारेख एक दूसरे को बचपन से जानते थे। फिर आगे चलकर धीरे-धीरे ये एक दूसरे को दिल दे बैठे और शादी करने का फैसला किया। दोनों ने साल 2012 में सात फेरे लेकर जन्मों-जन्म का रिश्ता जोड़ लिया था। इसके बाद 3 फरवरी को इस कपल के बेटे ने जन्म लिया, ऐसे में नकुल मेहता इस साल अपना पहला फादर्स डे मनाने जा रहे हैं।

Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa pose with their baby boy outside hospital : Bollywood News - Awazehindtimes News

3 अप्रैल को टीवी के पॉपुलर कलाकारों और कॉमेडियन में से एक भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पेरैंट्स बने थे। भारती ने बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल बन गया था। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का ये पहला बच्चा था। वहीं आपको बता दें कि हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी सबसे पहले दी थी और इसी के साथ उन्होंने भारती के बेबी बंप के फोटोशूट की एक तस्वीर भी शेयर की थी। ऐसे में हर्ष के लिए भी ये पहला फादर्स डे होने वाला है।

 

और पढ़िए –  जंगली कुत्तों के चंगुल में आईं कनिका मान, फैंस ने जताई चिंता

 

Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary Baby, First Pics: Gurmeet and Debina welcome daughter

एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) के घर भी 3 अप्रैल के दिन ही किलकारियां गूंजी थी। देबिना ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। ये खुशखबरी गुरमीत ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद खूबसूरती से शेयर की थी। इस खबर को सुनने के बाद टीवी जगत के कई सितारों ने इस कपल को बधाईयां दी थी। तो ये फादर्स डे गुरमीत चौधरी भी पहली बार ही मनाएंगे।

Pooja Banerjee Dons A Unique Headgear Of Pearls As She Posed With Her Baby Girl, Sana On Baisakhi

टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) ने इसी साल 12 मार्च को एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है। पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल (Sandeep Sejwal) के घर जैसे ही किलकारियां गूंजी, वैसे ही हर तरफ जश्न का माहौल बन गया। पूजा के घर एक नन्हीं परी के आने की जानकारी एक्ट्रेस के भाई नील बनर्जी (Neil Banerjee) ने दी थी। इस खबर के सामने आने से पूजा के फैन्स काफी खुश हो गए थे और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और संदीप को बधाई देने लगे थे। ऐसे में संदीप सेजवाल भी इस साल अपना पहला फादर्स डे मनाएंगे।

 

  यहाँ पढ़िए टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

 

First published on: Jun 18, 2022 03:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.