सोनी सब अपने दर्शकों के लिए एक नया और इमोशनल मेडिकल ड्रामा 'हुई गुम यादें एक डॉक्टर, दो जिंदगियां’ लेकर आ रहा है. ये शो सिर्फ इलाज की कहानी नहीं है, बल्कि यादों, रिश्तों और इंसानियत की गहराई को छूने वाला ड्रामा है. खास बात ये है, कि ये सीरीज दुनिया भर में मशहूर इटैलियन मेडिकल ड्रामा DOC Nelle tue mani का इंडियन अडैप्टेशन है, जिसे कई देशों में पसंद किया जा चुका है.
डॉ. देव एक हादसा और बदल गया सब कुछ
इस शो में जाने-माने और टैलेंटेड एक्टर इकबाल खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं. वो डॉ. देव मेहता के किरदार में दिखाई देंगे, जो एक बेहद काबिल, सम्मानित और तेज दिमाग वाले डॉक्टर हैं. उनकी पहचान उनकी मेडिकल एक्सपर्टीज और मरीजो की जान बचाने के जुनून से जुड़ी होती है. लेकिन कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब एक अचानक हुए हादसे में डॉ. देव अपनी आठ साल की याददाश्त खो बैठते हैं. इस हादसे के साथ ही उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी का बड़ा हिस्सा मिट जाता है. अब वो उसी अस्पताल में… उन्हीं लोगों के बीच एक बिल्कुल नए इंसान की तरह खड़े होते हैं.
---विज्ञापन---
इकबाल खान ने अपने किरदार पर क्या कहा?
E24 से खास बातचीत में इकबाल खान ने अपने इस नए शो के बारे में बात करते हुए कहा, कि ये हमारा शो बहुत हटकर है, जो दूसरे मौके की कहानी कहता है. उनके मुताबिक, डॉ. देव सब कुछ खो देता है, लेकिन इसी नुकसान में उसे खुद को फिर से गढ़ने का मौका मिलता है. ये सफर पोलाइटनेस, सिंपैथी और खुद के अंदर होने वाले बदलाव की एक खूबसूरत जर्नी है, जो दर्शकों के दिल को छू जाएगी.
---विज्ञापन---
दर्शकों को शो क्यों आएगा पसंद?
आगे एक्टर से जब पूछा गया, कि किस प्वॉइट पर उनको लगा, कि ये किरदार तो सिर्फ उन्हें ही करना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि इस शो में बहुत विजडम, इसके हर एक एपिसोड से दर्शकों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, चीजे कैसे बैलेंस की जाती हैं, सिचुएशन के हिसाब से कैसे खुद के लिए, अपने काम के लिए, अपने परिवार के लिए उस माहौल में खुद को ढालना पड़ता है, उन्होंने कहा, कि इस शो से रिलेशनशिप, इमोशन्स, इनशॉ़र्ट कहें, तो सीखने का कंप्लीट मटेरियल मिलेगा.
जब यादें चली जाती हैं, तो इंसानियत सामने आती है
उन्होंने बताया, कि कैसे याददाश्त खोने के बाद डॉ. देव को अपनी पहचान फिर से बनानी पड़ती है. वो न सिर्फ एक डॉक्टर के तौर पर, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी खुद को दोबारा समझते हैं. अधिकार, अहंम और पुराने एक्सपीरियंस के बिना, वो मरीजों से ज्यादा गहराई से जुड़ने की कोशिश में जूझते नजर आएंगे. तब इलाज सिर्फ दवाओं और रिपोर्ट्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सहानुभूति, समझ और मानवीय रिश्तों का हिस्सा बन जाएगा.
दो एक्ट्रेसेस संग एक्टर का ऐसा रहा एक्सपीरियंस
जब एक्टर से शो में दो एक्ट्रेसेस के साथ काम करने के एक्पीरियंस के बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने कहा, कि दो एक्ट्रेसेस गुलकी जोशी और सृष्टि सिंह उनके साथ इस शो में हैं, उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा, कि बेहद शानदार हैं, दोनों की एक्टिंग, उन्हें ऑडियंस तक अपनी बात पहुंचाने में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं, उनकी आंखों के एक्सप्रेशन ही काफी कुछ बयां कर देते हैं, साथ ही एक्टर ने अपनी पूरी कास्ट की तारीफ करते हुए, कहा कि बहुत मेहनती है, उनकी पूरी टीम.
अपनी फिटनेस पर एक्टर ने बताई ये बात
इकबाल खान से जब उनकी फिटनेस और उनके कभी बाल नहीं कलर करने का राज पूछा, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, कि मैं कभी बाल कलर नहीं करता और इसको लेकर कभी मुझे डर भी नहीं लगा कि ट्रोलर्स मुझे घेरेंगे, और मेरे साथ कभी ऐसा हुआ फी नहीं मुझे इसके लिए किसी भी तरह की ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा, वहीं उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि, संतुलित और समय पर खाना खाना, रेगुलर एक्सासाइज और वॉर्निंग वॉक और हमेशा फिट रखता है.
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस संग काम करना चाहते हैं इकबाल खान
बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते हैं, इकबाल खान, इस सवाल पर एक्टर ने कहा, कि अच्छे लोगों के साथ काम करने में मजा आता है, मतलब लोग अच्छे होने चाहिए, टैलेंटेड तो बहुत लोग होते हैं, लेकिन लोग अच्छे होने चाहिए, टैलेंटेड लोग अच्छे हो तो बहुत, काम करने में मजा आता है, और वो उनके साथ ही काम करने पर पता चलता है, कि वो कैसे हैं? एक्टर ने आगे, बताया कि उन्होंने विद्या बालन के साथ काम किया था, उन्हें कहा कि उनके साथ काम करके बहुत मजा आया, एक्टर बोले, उनके अंदर काम को लेकर एक चाइल्डलैस है, वो बहुत अपने काम को लेकर बहुत प्रोफेशनल है, उनता ही वो अपने आसपास के लोगों का भी ख्याल रखती हैं, लोगों की हमेशा रेस्पेक्ट करती है, तो हां मैं कह सकता हूं, कि वो बहुत अच्छी इनसान हैं और मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा.
क्यों खास है 'हुई गुम यादें'?
'हुई गुम यादें- एक डॉक्टर, दो जिंदगियां' दवा और इंसानियत के मेल की एक इमोशनल कहानी है. ये शो साबित करता है, कि इलाज सिर्फ क्लिनिकल स्किल नहीं, बल्कि दिल से जुड़ने की कला भी है. सोनी सब का ये नया शो दर्शकों को सोचने, महसूस करने और जुड़ने का मौका देगा.