Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

दिव्यांका त्रिपाठी ने ब्लैक स्विमसूट में शेयर की तस्वीर, एक्ट्रेस के लुक पर फिदा हुए फैंस

Divyanka Tripathi Photos In Pool: टेलिविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने अंदाज और पर्सनैलिटी के चलते लोगों के दिलों पर राज करती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से अलग होकर अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन इसी के साथ आपको बता दें कि दिव्यांका सोशल मीडिया […]

Divyanka Tripathi Photos In Pool: टेलिविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने अंदाज और पर्सनैलिटी के चलते लोगों के दिलों पर राज करती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से अलग होकर अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन इसी के साथ आपको बता दें कि दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक स्विमसूट पहने पूल में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

दरअसल इस फोटो को दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि दिव्यांका किस तरह ब्लैक स्विमसूट पहने हाथ में मोहितो का गिलास लिए पोज दे रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी देखने को मिल रही है। इस खूबसूरत तस्वीर को देखने के बाद सितारों के अलावा खुद फैंस भी कमेंट करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

 

और पढ़िए – प्रथा का साथ देने के लिए शो में एंट्री करेगा टीवी का ये हैंडसम हंक, ऋषभ को सिखाएगा सबक

 

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “वाओ, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।” तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपको देखकर मेरा मूड अच्छा हो गया।” दिव्यांका त्रिपाठी की एक फैन ने उनकी तारीफ में लिखा, “आप कइयों के दिलों पर राज करती हैं मैम।” इन कमेंट्स के अलावा भी कई लोगों के मजेदार कमेंट इस फोटो पर देखने को मिले हैं।

 

और पढ़िए – पत्नी विन्नी अरोड़ा संग धीरज धूपर ने शेयर की पूल साइड फोटो, देखें इस कपल की हॉट तस्वीर

 

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को लेकर कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि वह ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बनेंगी। एक्ट्रेस को लेकर ये खबर सामने आ रही थी कि उन्होंने स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में शानदार परफॉर्मेंस दी थी, इसी वजह से उनको बिग बॉस 16 के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन अब तक एक्ट्रेस की ओर से इसपर कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

यहाँ पढ़िए टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

  

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 24, 2022 04:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.