TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

क्या सच में मां बनने वाली हैं Divyanka Tripathi? शादी के 7 साल बाद लिया बड़ा फैसला

Divyanka Tripathi Pregnancy: दिव्यांका और विवेक फाइनली पेरेंट्स बनने की तैयारी में लग गए हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि खुद दिव्यांका का ही कहना है।

Divyanka Tripathi Pregnancy
Divyanka Tripathi Pregnancy: 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया दोनों ही टेलीविजन जगत के पॉपुलर कपल है। इनकी शादी के बाद से ही फैंस कपल के माता-पिता बनने का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि दोनों कई बार कह चुके है कि सही समय आने पर ही वो दोनों बच्चे के बारे में फैसला करेंगे। मगर अब लग रहा है कि दिव्यांका जल्द ही मां बनने की तैयारी कर रही है और ऐसा हम नहीं, बल्कि खुद दिव्यांका का ही कहना है।

फैमिली प्लॉनिंग कर रहा कपल

टीवी की संस्कारी बहू और एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी जब से मैरिड वुमन हुई हैं, तभी से फैन्स उनको मां बनते हुए देखना चाहते हैं। एक्टर पति विवेक दहिया और दिव्यांका दोनों ही राइट टाइम पर फैमिली प्लॉनिंग की बातें करते है और अब लगता है कि शायद दोनों शादी के 7 साल बाद बेबी प्लॉनिंग के लिए रेडी हो गए हैं और बच्चे की प्लॉनिंग को लेकर दिव्यांका का रिएक्शन सामने आया है।

ससुरालवालों से मिला अल्टीमेटम

हाल ही दिए इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने मां बनने को लेकर कई बातों का खुलासा किया है, साथ ही इस बात को भी रिवील किया है कि अब उन्हें गुड न्यूज सुनाने का प्रेशर अपने घर से भी मिलने लगा है। अभी तक ऐसा कुछ नहीं था। मगर अब कुछ समय से ज्यादा हो रहा है। एक्ट्रेस ने घरवालों से मिल रहे प्रेशन के बारे में बोलते हुए कहा, 'पिछले साल तक तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। फैंस भी चुप बैठे थे, पेरेंट्स भी चुप बैठे थे। पर, अब अचानक से पेरेंट्स की तरफ से पोकिंग हो रही हैं। वो बोल रहे है बहुत हो गए मजे, 7 साल हो गए हैं, अब टाइम हो गया है। यह भी पढ़ें: Netflix पर रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘डंकी’

कपल पर नहीं हो रहा कोई असर

दिव्यांका ने आगे कहा, 'लेकिन हम इसके भी मजे ले रहे हैं। हम इससे नेगेटिव इफेक्ट नहीं हो रहे हैं। अभी तो नहीं होे वाला है, क्योंकि मैंने एक शो साइन किया है। लेकिन ये जब होना होगा तो हो जाएगा। हां हमारी तरफ से ना नहीं है।' दिव्यांका की इस बात ये एक बात तो साफ हो गई है कि अब उन्हें मां बनने से कोई दिक्कत नहीं है और जब यह नेचुरली होगा तो वो अपने फैंस के साथ गुड न्यूज जरूर शेयर करेंगी। मगर फिलहाल के लिए कपल के फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.