TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीजन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हर एपिसोड में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और दर्शकों को यह सीजन काफी पसंद आ रहा है। पिछले हफ्ते रोहित शेट्टी के शो में लास्ट सीजन की […]

pic credit: Google
Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हर एपिसोड में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और दर्शकों को यह सीजन काफी पसंद आ रहा है। पिछले हफ्ते रोहित शेट्टी के शो में लास्ट सीजन की रनर अप दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। वहीं, अब दिव्यांका के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। यह भी पढ़ें: Rachna Tiwari Dance: देसी क्वीन के पानी वाले डांस ने स्टेज पर लगाई आग, देखें वीडियो

दिव्यांका हुईं घायल (Divyanka Tripathi Injured)

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसने उनके चाहने वालों की चिंता को बढ़ा दिया है। सामने आई तस्वीरों में ‘ये है मोहब्बतें’ (Ye Hai Mohabbatein) फेम एक्ट्रेस बुरी तरह से घायल नजर आ रही हैं। अपनी पसंदीदा टीवी एक्ट्रेस के हाथों पर चोटों के निशान देखकर फैंस परेशान हो गए हैं कि कहीं उनका कोई एक्सीडेंट तो नहीं हो गया है। फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में बताया है कि उन्हें ये चोटों कैसे लगी हैं।

कैप्शन में बताया सच (Divyanka Tripathi Injured)

अपने हाथ की चोटों को दिखाते हुए फोटोज शेयर करते हुए दिव्यांका (Divyanka Tripathi) ने कैप्शन में लिखा, ‘यादों के गलियारे में जा रही थी और इन्हें देखा। इस सीज़न केप टाउन की यात्रा की कुछ यादें शेयर कर रहा हूं। स्क्रॉल करते रहें।’ टीवी एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं और अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। दिव्यांका (Divyanka Tripathi) टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग हैं।

खतरनाक स्टंट करते लगी चोटें

दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लास्ट एपिसोड में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने शो के कंटेस्टेंट्स अर्जित तनेजा और शिव ठाकरे को चैलेंज देते हुए मुश्किल स्टंट किया था। हवा में लटककर स्टंट करते हुए दिव्यांका को देखकर लोगों को उनके सीजन की याद आ गई थी। मगर इस स्टंट को करने के दौरान वो बुरी तरह जख्मी हो गई और उनके हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। वैसे पिछले सीजन में भी दिव्यांका(Divyanka Tripathi) ने बहुत बहादुरी से मुश्किल से मुश्किल स्टंट किया था।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.