Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son Ruhaan Photo: छोटे पर्दे के मोस्ट पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। कपल से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए उनके फैंस बेताब रहते है और स्टार कपल भी अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए हर पल जुड़े रहते हैं। इसी साल कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है और शादी के 5 साल बाद माता-पिता बनकर कपल काफी खुश है। कपल ने अपने बेटे का नाम रुहान (Ruhaan) रखा है।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun की 6 साल की बेटी ने किया ऐसा काम, टैलेंट देख आप भी हो जाएंगे स्टारकिड के फैन
फेस नहीं किया रिवील (Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son Ruhaan Photo)
जब से कपल पैरेंट्स बने हैं, वो ज्यादा से ज्यादा टाइम अपने बच्चों के साथ ही बिताते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनोंं अपने बच्चे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हालांकि अभी तक कपल ने अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के फैंस उनके बेटे रूहान का चेहरा देखने के लिए काफी बेताब है और अब फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है क्योंकि कपल जल्द ही बेबी का फेस दिखाने वाला है।
कब होगा रूहान का दीदार (Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son Ruhaan Photo)
21 जून 2023 को दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे रूहान को जन्म दिया था। रूहान प्रीमेच्योर था, इसी वजह से उसे करीब 20 दिन NICU में रखा गया था। ऐसे में 20 दिन के बाद दीपिका अपने बच्चे के साथ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई थीं। घर आने के कुछ समय बाद ही कपल ने ऐलान कर दिया था कि वो अपने बच्चे का चेहरा दो-तीन महीने बाद ही अपने बच्चे का चेहरा दिखाएंगे। फाइनली अब वो दिन आने वाला है, जब कपल अपने बच्चे का फेस दुनिया को दिखाएगा।
तीन महीने का रूहान
दरअसल, 21 सितंबर 2023 को दीपिका का बेटा तीन महीने का हो जाएगा। ऐसे में रूहान की थर्ड मंथ एनिवर्सरी पर शोएब और दीपिका सोशल मीडिया पर उसका चेहरा दिखाएंगे। इसे लेकर हाल ही में शोएब ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया। खास बात ये है कि इसी दिन एक्टर का नया सॉन्ग भी रिलीज होगा। वहीं, शोएब और दीपिका दोनों की 21 सितंबर का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।