TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Dipika Chikhlia: एक बार फिर सीता के रूप में दीपिका चिखलिया को देख इमोशनल हुए फैंस, ये रहा Video

Dipika Chikhlia: रामायण फेम दीपिका चिखलिया को कौन नहीं जानता। 80 के दशक में आए “रामायण” में उन्होंने सीता का किरदार निभाया था। यह प्रोग्राम बेहद ही फेमस और सक्सेसफुल साबित हुआ था। हर किसी के जहन में आज भी इसके किरदार बसे हुए हैं। उन्हीं में से एक है दीपिका चिखलिया का मां सीता […]

dipika chi
Dipika Chikhlia: रामायण फेम दीपिका चिखलिया को कौन नहीं जानता। 80 के दशक में आए "रामायण" में उन्होंने सीता का किरदार निभाया था। यह प्रोग्राम बेहद ही फेमस और सक्सेसफुल साबित हुआ था। हर किसी के जहन में आज भी इसके किरदार बसे हुए हैं। उन्हीं में से एक है दीपिका चिखलिया का मां सीता का किरदार। आज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं।

दीपिका ने पोस्ट किया वीडियो (Dipika Chikhlia)

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह भगवान राम, सीता और लक्ष्मण से प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में शेयर किया कि उन्होंने वही साड़ी पहनी थी जो उन्होंने 1988 में लव कुश कांड के दौरान पहनी थी।

रामायण के वक्त की पहनी साड़ी

उन्होंने नारंगी रंग की साड़ी में एक पोस्ट शेयर किया है जो जाहिर तौर पर उन्होंने रामायण शो के दौरान पहनी थी। एक्ट्रेस साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं और वीडियो में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की पूजा करती नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने यह साड़ी रामायण के तीसरे पार्ट में पहनी थी।   अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा-  शो में लव कुश की शूटिंग के दौरान उन्होंने यही नारंगी रंग की साड़ी पहनी थी। दीपिका लिखती हैं- पार्ट 3 फाइनल... शेयर करना चाहती थी...यह वही साड़ी है जो मैंने लव कुश कांड के दौरान पहनी थी।

अक्सर शेयर करती हैं पोस्ट

एक्ट्रेस को अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए देखा गया है। वे जब भी मौका पाती हैं तो कुछ न कुछ शेयर करते हुए दिखाई दे जाती हैं और फैंस भी उनके हर पोस्ट पर प्यार और सम्मान दिखाते हुए नजर आते हैं। अगर आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जाएंगे तो आप पाएंगे कि उन्होंने कितने फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.