TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

DID Super Moms 3 Winner: हरियाणा की वर्षा बुमरा ने जीता ‘डीआई डी सुपर मॉम्स 3’ का खिताब, ट्रॉफी समेत मिली मोटी रकम

DID Super Moms 3 Winner: जी टीवी पर लंबे समय से प्रसारित हो रहा मॉम बेस्ड डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स 3’ (Dance India Dance Super Moms 3) का फिनाले हो चुका है। साथ ही शो को हरियाणा की वर्षा बुमरा (Varsha Bumra) के रूप में अपना विनर मिल गया है। शो […]

DID Super Moms 3 Winner: हरियाणा की वर्षा बुमरा ने जीता 'डीआई डी सुपर मॉम्स 3' का खिताब, ट्रॉफी समेत मिली मोटी रकम
DID Super Moms 3 Winner: जी टीवी पर लंबे समय से प्रसारित हो रहा मॉम बेस्ड डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स 3' (Dance India Dance Super Moms 3) का फिनाले हो चुका है। साथ ही शो को हरियाणा की वर्षा बुमरा (Varsha Bumra) के रूप में अपना विनर मिल गया है। शो का फिनाले 25 सितंबर 2022 को हुआ। वहीं, वर्षा ट्रॉफी जीतने के बाद सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आइए जानते हैं कि विनर वर्षा ने ट्रॉफी के अलावा क्या-क्या अपने नाम किया है। यहाँ पढ़िए - Anupamaa Upcoming Spoiler, 26 September 2022: तोषू लेगा अपनी जान? अनुज-अनुपमा को अलग करने की खाई कसम

मेहनत के बल पर जीती ट्रॉफी

बताते चलें कि वर्षा बुमरा, हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। वहीं, उन्होंने इस मंच तक पहुंचने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है। वर्षा पहले दिहाड़ी मजदूरी किया करती थीं, इस काम में उन्हें बेहद कम पैसे मिलते थे जिसकी वजह से घर का लालन-पोषण करना मुश्किल था। लेकिन शो जीतने के बाद वर्षा की जिंदगी बदलने वाली है। शो की ओर से वर्षा को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 7.5 लाख रुपए बतौर प्राइज मनी मिली है।

विनिंग प्राइज का क्या करेंगी वर्षा बुमरा

वर्षा बुमरा को प्राइज मनी देने के साथ ही ये सवाल किया गया कि वो इन पैसों का क्या करेंगी। इसपर वर्षा ने साफ किया कि वो ये पूरी रकम अपनी बच्चे को पढ़ाई में लगाएंगी और उसकी सभी इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगी। शो जीतने के बाद से ही वर्षा बुमरा सुर्खियों में छाई हुई हैं। लोग वर्षा के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी कड़ी मेहनत और फैमिली के लिए उनके प्यार की तारीफ करते देखे जा रहे हैं। यहाँ पढ़िए - Urfi Javed Video: नए अवतार में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं उर्फी जावेद, ट्रोलर्स के लिए कही ये बात

‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स 3’ के जज

अपने शुरुआती समय से ही सुर्खियो में बना शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स 3’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा था। इस शो को बॉलीवुड डीवाज उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar), भाग्यश्री (Bhagyashree) और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) जज कर रहे थे। शो के होस्ट जय भानुशाली थी। वहीं, अब ये शो खत्म हो चुका है और वर्षा बुमरा को लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। यहाँ पढ़िए - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें  Click Here -  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.