-विज्ञापन-

Debina Bonnerjee Birthday: सीता का किरदार निभा कर मशहूर हुईं देबीना बनर्जी, को-स्टार पर ही दिल हार बैठी थीं एक्ट्रेस

Happy Birthday Debina Bonnerjee: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee)आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। यह बर्थडे देबीना के लिए बेहद खास है क्यूंकि हाल ही में एक्ट्रेस एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें:

आपको बता दें कि देबिना बनर्जी का जन्म 18 अप्रैल 1983 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनका पालन-पोषण कोलकाता से ही हुआ था। उन्होंने अपनी आरभिंक पढ़ाई श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन कोलकाता से पूरी की थी। एक्टिंग का शौक रखने वाली देबीना ने फिर मुंबई का रुख किया। एक्ट्रेस ने यूं तो कई टीवी शोज में काम किया है लेकिन उनको असली पहचान ‘रामायण’ (Ramayan) से मिली। इसमें उन्होंने मां सीता का किरदार निभाया था।

 

 

और पढ़िएदेबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की बेटी का हुआ नामकरण, इस यूनिक नेम से अपनी बेटी को बुलाएगा ये कपल

 

 

आपको बता दें कि सीरियल रामायण में उनके ओपोजिट भगवान राम का किरदार उनके पति गुरमीत चौधरी (Gurmeet Chaudhary) ने निभाया था। कुछ मीडिया खबरों में ऐसा दावा किया जाता है कि दोनों स्टार्स ने करियर के शुरुआती दौर में ही शादी कर ली थी हालांकि रामायण सीरियल के बाद ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ गुरमीत और देबीना ने एक दूसरे का हाथ थामा था।

हाल ही में यह स्टार कपल पेरेंट्स बने हैं। शादी के करीब 11 साल बाद देबीना ने एक बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी ऐक्टिव रहती हैं। देबीना अक्सर अपनी पिक्चर्स फैन्स के साथ शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन भी बिटिया के साथ अलग अंदाज में मनाया है। एक्ट्रेस की यह पिक्चर्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here